Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में 7वें दिन धरना जारी:अभी तक नहीं निकला समाधान, महिलाएं बोलीं- सेटबैक छोड़ने से खत्म हो जाएगा सबकुछ

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मौके पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी और सीओ पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इससे नाराज महिलाएं और व्यापारी परिवार सड़क पर डटे हुए हैं। धरने पर बैठीं रजनी उपाध्याय ने कहा- सिर्फ धरना खत्म करने की बात कही जा रही है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं बताया जा रहा। उन्होंने कहा- अगर समाधान होता तो हम सड़क पर क्यों बैठते? रजनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी हालत में सेटबैक नहीं छोड़ेंगी। उनका कहना है- 25-50 मीटर छोड़ने के बाद हमारे पास बचेगा ही क्या? जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना खत्म नहीं होगा प्रदर्शनकारियों ने कहा- जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, धरना खत्म नहीं होगा। नोटिस और अखबारों के जरिए दुकानों को बंद करने और सेटबैक छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनके सामने रोज़गार और घर दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। धरने का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। कई बच्चे अपने परिवार के साथ धरना स्थल पर ही मौजूद हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और केवल ऑनलाइन क्लास पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को सही तरीके से सीखने में दिक्कत हो रही है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी, उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकलेगा, वे धरना खत्म नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में कचरा लदे डंपर में भीषण आग, VIDEO:पइंसा थाना क्षेत्र में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू
    Next Article
    हवा भरने वाला कर्मचारी निकला तिजोरी का लुटेरा:बाराबंकी में पेट्रोल पंप चोरी का खुलासा, दो दिन बाद गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment