Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारी का दर्द:तीन दिन बाद बेटे की शादी , शादी की तैयारियों ने बढ़ाई टेंशन

    2 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्केट में एक परिवार इन दिनों चर्चा में है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दुकान टूटने का खतरा, दूसरी तरफ घर में बेटे की शादी की तैयारियां। परचून की छोटी दुकान चलाने वाले सुनील मित्तल का परिवार इसी संकट के चलते धरने पर बैठा है। सुनील मित्तल ने बताया की उनकी दुकान ही परिवार की आय का एकमात्र जरिया है। अब 20 अप्रैल को उनके बेटे अनमोल की शादी गाजियाबाद में तय है, लेकिन घर में खुशी की जगह तनाव का माहौल है। तैयारियां जैसे-तैसे पूरी की जा रही हैं। सुनील ने बताया की लगातार बढ़ते तनाव का असर सुनील की सेहत पर भी पड़ा है। वह इस समय डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे हैं। कुछ दिन पहले अधिक तनाव के चलते उनकी दिमाग की नस फूल गई थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है। सुनील का कहना है कि अगर दुकान टूट गई तो उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं बचेगा। उनका तीन मंजिला मकान भी सेटबैक की जद में आ सकता है, जिससे पूरे घर को नुकसान का डर बना हुआ है। 37 मीटर के प्लॉट पर उनका मकान बना हुआ है और उनका कहना है की अगर इसमें भी सेटबैक करना पड़ा तो मकान में बचेगा ही क्या। सुनील ने ये भी बताया की कभी -कभी बेटे को इधर-उधर काम के लिए जाना पड़ता है, वहीं दुकान भी नियमित नहीं चल पा रही। उन्होंने बताया की उनके बेटे अनमोल का कहना है कि हालात चाहे जैसे भी हों, वह नौकरी कर परिवार को संभालने की कोशिश करेंगे। परिवार में सुनील, उनकी पत्नी बबीता और बेटा अनमोल ही साथ रहते हैं, जबकि बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। रिश्तेदारों के सवालों के बीच परिवार फिलहाल यही कहकर खुद को संभाल रहा है कि “सब ठीक हो जाएगा।” लेकिन हकीकत यह है कि इस समय इस घर के सामने शादी और रोज़गार दोनों की बड़ी चुनौती खड़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की:चुनाव में देरी पर प्रशासक बनाने, मनरेगा भुगतान की मांग
    Next Article
    बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा,डॉक्टर की बर्खास्तगी पर OPD बंद:लापरवाही के आरोप में बर्खास्त डॉक्टर की बहाली की मांग, मरीज परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment