Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूत्रों का बड़ा दावा, Bihar Cabinet में शामिल नहीं होंगे Nishant Kumar

    1 hour from now

    1

    0

    बिहार की राजनीति में आज सबसे बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहां भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। यह बड़ा राजनीतिक बदलाव वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ है, जो अब राज्यसभा जाने वाले हैं। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार न तो बिहार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे और न ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सस्पेंस खत्मपिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सूबे का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, अब सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वह सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं संभालेंगे। इससे पहले 8 मार्च को जब निशांत ने जेडीयू ज्वाइन की थी, तब से ही उनके सक्रिय राजनीति में बड़े रोल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।कौन हैं निशांत कुमार?1980 में जन्मे निशांत कुमार स्वभाव से अत्यंत संकोची और सरल व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल और फिर मसूरी के मानव भारती स्कूल से की। स्वास्थ्य कारणों से पटना लौटने के बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा पूरी की और बाद में इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वह हमेशा से सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Bihar Politics । आखिरी कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए CM Nitish, बोले- मार्गदर्शन करता रहूंगाजेडीयू में निशांत की एंट्रीनिशांत कुमार को हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया था। पार्टी में शामिल होने के दौरान निशांत ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया था। उन्होंने कहा था कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और अपने पिता के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे। इसे भी पढ़ें: Asia का सबसे लंबा Wildlife Corridor, PM Modi ने Delhi-Dehradun Expressway देश को किया समर्पितबिहार का नया सियासी समीकरणनीतीश कुमार द्वारा राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अब भाजपा के नए सीएम के नाम का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही किसी चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर सकता है। राज्य में पहली बार भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar में Nitish युग का अंत, CM पद से इस्तीफे के बाद बोले- 'मेरे मार्गदर्शन में चलेगी नई NDA सरकार'
    Next Article
    Trump Mcdonalds News: ट्रंप ने मंगवाया बर्गर, खुद किया रिसीव... फिर डिलीवरी करने आई महिला को दिया चौंकाने वाला तोहफा, VIDEO VIRAL

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment