Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

    15 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बाराबंकी निवासी मीनू के रूप में हुई है। उसके भाई विकास ने बताया कि मीनू की शादी लगभग दो साल पहले रामपुरकलां क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अजय से हुई थी। विकास के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मीनू को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार सुबह मीनू का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और मीनू की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TGT परीक्षा के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम एक्टिव:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैठक, रस्सा टीमें बनाई गईं
    Next Article
    बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस ने पूरे किए 75 साल:प्लेटिनम जुबली पर हरदोई में केक काटकर मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment