Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दवा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार:लूटी गई बाइक सहित दो बरामद, मोबाइल नदी में फेंका था

    15 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के लहरपुर कोतवाली पुलिस ने 16 जून को अकबरपुर नहर पुलिया के पास हुई बाइक सवार के साथ लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त और लूटी गई दो मोटरसाइकिल, एक हजार रुपये नकद तथा एक 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में थाना लहरपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शारदा सहायक नहर पटरी स्थित मछली मंडी के पास से मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद आसिफ अंसारी निवासी शेखसराय पटिया, शाहिद पुत्र मुन्ना निवासी इस्लाम बाग तथा जुबैर पुत्र शौकत अली निवासी कजियारा पक्का बाग, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर को गिरफ्तार किया। सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अकबरपुर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 1500 रुपये लूटकर युवक को नहर में फेंक दिया था। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई बाइक की नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी तथा मोबाइल भी रास्ते में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक, एक हजार रुपये नकद तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना लहरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शाहिद और जुबैर के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में बिजली कटौती से जनता का फूटा गुस्सा:DM आवास घेरा, बिजली घर पर किया हंगामा
    Next Article
    यूरिया कालाबाजारी करने पर 11 लोगों पर FIR दर्ज:एटा में ड्राइवर, मुनीम और फैक्ट्री मालिक शामिल; 670 बोरी खाद जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment