Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रांसफार्मर ट्रॉली में लगी आग, VIDEO:कई मोहल्लों की बिजली कटी, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के सिधौली कस्बे के महमूदाबाद मार्ग स्थित मोहल्ला संत नगर के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी ट्रांसफार्मर ट्राली में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी और पूरी ट्राली धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें और घना धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय निवासियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने में करीब आधे घंटे की देरी हो गई। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर पूरी तरह चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के चलते सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विभाग के जेई अंकुश मिश्रा ने बताया कि यह 400 किलोवाट क्षमता का ट्रांसफार्मर था, जिस पर करीब 250 किलोवाट लोड चल रहा था। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले क्षेत्र का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके बाद अस्थायी तौर पर इस ट्राली ट्रांसफार्मर को लगाया गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट और स्पार्किंग माना जा रहा है। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉलिटेक्निक से चिनहट तक कन्फ्यूज करती रहीं बैरिकेडिंग:दिनभर रेंगे वाहन, 6 लेयर में लंबी कतारें; डीसीपी ट्रैफिक ने थपथपाई अपनी पीठ
    Next Article
    कौशांबी में लिव-इन-पार्टनर महिला की हत्या:लाश 160Km दूर बक्से में रखकर फेंका; शराब की बोतल से हुआ खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment