Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 20 घायल:मुंडन कराकर लौट रहे थे, कार को बचाने में हादसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के करखिला गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे महिलाओं समेत 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार रामपुरकला थाना क्षेत्र के करीब 40 से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से नैमिषारण्य मुंडन संस्कार कराने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी करखिला गांव के पास अचानक ट्रॉली सामने से आ रही एक कार को बचाने में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। करीब 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया, जबकि लगभग 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सलोना पत्नी किशोर, तारा सिंह पत्नी कौशल, राजकुमार वर्मा, गयाराज सिंह, पट्टन सिंह, रोली और जानकी समेत अन्य लोग शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 15 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 4 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में शादी करके दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:सामूहिक सम्मेलन में हुआ था विवाह, पति बोला- अब साथ नहीं रहेंगे, फ्री कर दें
    Next Article
    प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा:लखनऊ में दाम 103 रुपए प्रति लीटर तक हुए, सामान्य पेट्रोल पुरानी कीमत पर ही मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment