Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:दोस्तों संग नहाते समय हुआ हादसा, तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

    9 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर मजरा भिठौली में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय (17) पुत्र राम भजन अपने कुछ साथियों के साथ सीतापुर मार्ग के पास कटेहरी पुलिया के निकट स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद अन्य लड़कों को जब काफी देर तक विजय दिखाई नहीं दिया, तो वे घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना परिवार वालों को दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद विजय को बाहर निकाला गया। उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि विजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अभी पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता राम भजन ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चोरों ने पांच घरों में की चोरी:नगदी, जेवरात और कपड़े लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाथरस की धागा फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट-सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख, जैसे तैसे आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment