Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सियार का हमला, दादी-पोती घायल:खेत में काम करते समय नोंचा, अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के चमखर गांव में बुधवार शाम को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां खेत में काम कर रहे किसान की मासूम बेटी पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ी उसकी दादी भी सियार के हमले का शिकार हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, किसान कृष्णा अपनी पांच वर्षीय बेटी अपूर्वी के साथ खेत में काम कर रहा था। किसान के अनुसार इस दौरान झाड़ियों से निकले एक सियार ने अचानक अपूर्वी पर हमला कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पास में मौजूद उसकी 60 वर्षीय दादी शांति उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। सियार के हमले से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को भगाया और घायल बच्ची व उसकी दादी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अपूर्वी का इलाज चल रहा है, जबकि दादी शांति को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवर का हमला पहली बार हुआ है। लेकिन अब खतरा बढ़ गया है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पिता-पुत्र को 10 वर्ष की सजा:2024 में डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद हत्या हुई थी, 10 लोगों ने दी गवाही
    Next Article
    लुटेरा गिरोह के 25-25 हजार के दो-इनामी समेत 3 गिरफ्तार:पीलीभीत पुलिस अवैध हथियार और लूट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment