Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हत्या की साजिश रचने वाले चार गिरफ्तार:फिरौती की योजना नाकाम, तीन जिंदा कारतूस, एक तमंचा बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां फिरौती देकर हत्या की साजिश रचने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम ने मातृ वाटिका के सामने कनवा खेड़ा सर्विस लेन कट के पास घेराबंदी आ रही एक टोयोटा ग्लैंजा कार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गौरव गुप्ता (42) निवासी तरीनपुर, सीतापुर, राजू (37), अमरजीत यादव (33) और गुड्डू (57) निवासी जनपद बाराबंकी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा 315 बोर व तीन जिंदा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन, एक कार तथा कूटरचित नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त गौरव गुप्ता की मुकेश गुप्ता से पैसों के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों को ढाई लाख रुपये देकर हत्या की साजिश रची थी। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए सीतापुर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ बाराबंकी में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत:मरने वालों में बच्ची भी शामिल, इटावा बरेली हाईवे पर ऑटो-डीसीएम की हुई भिड़ंत; 6 घायल
    Next Article
    कृषि इनपुट व्यापारियों ने PM को 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा:मांगें न मानी तो खरीफ सीजन से पहले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment