Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:बुलेट सिर के आरपार, लाश देख पत्नी बेसुध; बेटा एयरफोर्स में है

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में एक सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंचीं तो वह बेड पर औंधे मुंह गिरे पड़े थे। पूरा बेड खून से लाल हो चुका था। गोली कनपटी को चीरती हुई दूसरी ओर निकल गई थी। पति की हालत देखकर पत्नी चीख पड़ीं। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पड़ोसियों के अनुसार, डॉक्टरर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। उधर, पुलिस पूछताछ में नौकरानी सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पत्नी को गहरा सदमा लगा है और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। जानिए पूरा मामला… सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले डॉ. राजेंद्र चौधरी (69) आयुर्वेद के डॉक्टर थे। उनके पास BAMS की डिग्री थी। खैराबाद में उनकी क्लीनिक थी। डॉ. चौधरी अपनी पत्नी शक्ति चौधरी (65) के साथ घर में रहते थे। उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा दिवांश, एयरफोर्स में डॉक्टर हैं और खड़गपुर में तैनाती है। जबकि छोटा बेटा उत्तम, लखनऊ से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर दोनों घर पर ही थे। लंच करने के बाद डॉ. चौधरी फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में चले गए। पत्नी नीचे ही कुछ काम करने लगी। दोपहर करीब एक बजे डॉ. चौधरी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर पत्नी दौड़ते हुए फर्स्ट फ्लोर पर उनके कमरे में पहुंची। बेड पर डॉक्टर चौधरी औंधे मुंह गिरे पड़े थे। पूरे बेड पर खून पसरा था। पास ही रिवाल्वर पड़ा था। एक बुलेट कनपटी के आरपार हो चुका था। पत्नी शक्ति, कमरे का नजारा देखकर चीख पड़ी। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए। रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया कि घटना के बारे में पत्नी से पूछताछ की। पति के मौत से उन्हें इतना सदमा लगा है कि वह कुछ भी नहीं बोल रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इनके बेटों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    दक्षिण लेबनान के बैसार्या गांव में एयरस्ट्राइक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    Next Article
    'हमारे बयान को विवादित बनाया जाता है':आजमगढ़ में शौकत अली बोले- भाजपा-सपा एक सिक्के के दो पहलू, दोनों को 10 में से जीरो नंबर दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment