Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बारिश से तापमान 6 डिग्री गिरा:न्यूनतम 18 डिग्री, घने बादलों के बीच मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश की हल्की फुहारों और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में 6 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर सुबह के समय वातावरण में ठंडक महसूस की गई, जिससे लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सुबह हुई बारिश के चलते सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली। लोग घरों में ही रहना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। वहीं, खेत-खलिहानों में भी कामकाज धीमा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में जिले में तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से खुले स्थानों पर खड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, तेज बारिश और हवाओं के चलते फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। फिलहाल, लोग मौसम के इस बदले मिजाज का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कहासुनी में खूनी संघर्ष:एक युवक के मुंह और गले पर लगे चाकू, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बरेली में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल, बड़ी संख्या में असलाह बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment