Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर पुलिस आईजीआरएस निस्तारण में 12वीं बार अव्वल:मई 2026 के मूल्यांकन में शत-प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में प्रथम

    12 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण मूल्यांकन में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार 12वीं बार है जब जनपद पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की है। मई 2026 के पुलिस विभागीय मूल्यांकन में पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जिला स्तरीय पुलिस विभाग मूल्यांकन रिपोर्ट (मई-2026) के अनुसार, जिले को निर्धारित 125 में से पूरे 125 अंक प्राप्त हुए। इस प्रदर्शन के साथ जनपद ने 100 प्रतिशत अंक दर्ज करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की। इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मॉनिटरिंग और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भावना को दिया गया है। एसपी मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा विभागीय कार्यों के नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईआरएस निस्तारण से संबंधित सभी बिंदुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। थानों, शाखाओं और कार्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया गया। समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में काम किया गया, जिसका परिणाम प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान के रूप में सामने आया। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। एसपी मीना ने यह भी कहा कि जनपद पुलिस भविष्य में भी जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीवित व्यक्ति को सरकारी कागजों में मृत दर्शाया:राजगीर सुराजुदीन खुद को जिंदा साबित करने को भटक रहे
    Next Article
    नौचंदी मेले से लौट रहे परिवार को स्कार्पियो ने रौंदा:6 लोगों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, आरोपी गाड़ी चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment