Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:शहर के प्रमुख चौक का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में विश्व हिंदू महासंघ ने एक प्रमुख चौक का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह मांग वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ और आगामी 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर की गई है। संगठन चाहता है कि शहर के एक व्यस्ततम चौक को यह नया नाम दिया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों में ऊर्जा जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विचारों के अनुसार, वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि इस उद्घोष ने स्वतंत्रता सेनानियों में ऊर्जा भरी थी और आज भी यह देशवासियों में समर्पण व देशभक्ति का भाव पैदा करता है। संगठन का मानना है कि 'वंदे मातरम् चौक' राष्ट्रवाद के शंखनाद का केंद्र बनेगा, यदि कोई भी शक्ति भारत की संप्रभुता को चुनौती देती है। उनका कहना है कि जिले के हर कोने में देशभक्ति का वातावरण बनाने के लिए इस चौक की स्थापना अनिवार्य है। भारत माता का चित्र स्थापित विश्व हिंदू महासंघ ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा चौक घोषित किए जाने के बाद, जिला इकाई स्वयं इसकी जिम्मेदारी उठाएगी। चौक पर भव्य तिरंगा ध्वज और भारत माता का चित्र स्थापित किया जाएगा, साथ ही वंदे मातरम् गीत की पट्टिका और यातायात संकेतों से इसे व्यवस्थित किया जाएगा। संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन से आग्रह किया है कि जनभावनाओं और राष्ट्रभक्ति के सम्मान में शीघ्र ही शहर के एक मुख्य चौराहे को 'वंदे मातरम् चौक' के रूप में नई पहचान दी जाए। इस अवसर पर महामंत्री सोनू गुप्ता, जिला संयोजक संजय चौहान उपाध्यक्ष जयहिंद प्रजापति, आशुतोष दरोगा, जिला मंत्री विनोद कन्नौजिया, सचिन अग्रहरि, धीरज पाठक, संगम राजभर, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेश पाठक सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्षित मिश्रा हत्याकांड: परिजनों को मिला शस्त्र लाइसेंस:केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया
    Next Article
    मेंहदावल विधायक बोले- मुझसे मजबूत कोई दावेदार नहीं:अनिल त्रिपाठी का दावा- सड़क-बिजली व्यवस्था पर फोकस रहा, बखिरा झील को पर्यटन केंद्र बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment