Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंहदावल विधायक बोले- मुझसे मजबूत कोई दावेदार नहीं:अनिल त्रिपाठी का दावा- सड़क-बिजली व्यवस्था पर फोकस रहा, बखिरा झील को पर्यटन केंद्र बनाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल विधानसभा सीट से निषाद पार्टी से एनडीए गठबंधन के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने चार साल के कार्यकाल, क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने अपने कामकाज को 10 में 10 अंक देते हुए दावा किया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। उनका कहना है कि बखिरा झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने 4 साल के कार्यकाल को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने कामकाज को पूरे 10 में 10 नंबर देता हूं। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: काम तो बहुत सारे हुए हैं। पहले हमारे यहां 3 नगर पंचायत थीं, अब धर्मसिंहवा को मिलाकर चौथी नगर पंचायत बनाई गई। सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी, जिन्हें बनवाने और चौड़ीकरण कराने का काम किया गया। विधानसभा में 20 से ज्यादा बड़ी सड़कों पर काम हुआ है। बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में भी काम हुआ है। 2 नए सब स्टेशन बनाए गए, जिसमें एक पूरा हो चुका है और दूसरा निर्माणाधीन है। 400 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड किए गए और 200 से ज्यादा नए लगाए गए। इसके अलावा बखिरा झील को पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। औद्योगीकरण के लिए भी सरकार से मांग की गई है, क्योंकि क्षेत्र में उद्योगों की काफी संभावना है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी नहीं हो पाया? जवाब: बखिरा झील और बखिरा बर्तन उद्योग को विकसित करना अभी प्राथमिकता में है। अगर झील को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाता है, तो रोजगार भी बढ़ेगा और क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद यह बड़ा काम पूरा होगा। सवाल: युवाओं के लिए क्या काम किए हैं? जवाब: मैं पिछले 25 वर्षों से युवाओं के लिए काम कर रहा हूं। स्कूलों में शिक्षा और खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 2 मिनी स्टेडियम के प्रस्ताव दिए गए थे, जिसमें एक बन चुका है और दूसरा प्रक्रिया में है। खेल प्रतियोगिताएं भी लगातार आयोजित कराई जाती हैं। विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया गया है, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मुझे लगता है कि मेरे अलावा कोई दूसरा मजबूत दावेदार नहीं है। मैं लगातार क्षेत्र में सक्रिय हूं और हफ्ते में कम से कम 4 दिन जनता दर्शन करता हूं। साल के 300 से ज्यादा दिन मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में रहता हूं और रोजाना 10-20 कार्यक्रमों में शामिल होता हूं। जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। मुझे विश्वास है कि टिकट मुझे ही मिलेगा। सवाल: अगर दोबारा विधायक बने तो क्या प्राथमिकताएं होंगी? जवाब: मैं राजनीति नहीं, सेवा करने आया हूं। अगर दोबारा मौका मिला तो सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा। बूढ़ी राप्ती नदी को पुनर्जीवित करना मेरी बड़ी प्राथमिकता होगी। साथ ही, मेंहदावल को विकसित बनाकर देश के विकास में योगदान देना लक्ष्य रहेगा। सवाल: आपको विधानमंडल दल के नेता पद से क्यों हटाया गया? जवाब: इस बारे में खबरें आई थीं कि मुझ पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा, लेकिन जब मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी नेतृत्व को निर्णय लेने का अधिकार है। मैंने अपने पद का जिम्मेदारी से निर्वहन किया और मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में विश्व हिंदू महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:शहर के प्रमुख चौक का नाम 'वंदे मातरम् चौक' रखने की मांग
    Next Article
    एसपी ने मऊ में किया रूट मार्च:अलविदा जुमा और ईद के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment