Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में दोना-पत्तल गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर खाक, 3 घंटे बाद आग पर काबू

    2 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में सोमवार देर रात दोना-पत्तल के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें जब गोदाम से बाहर निकलने लगीं, तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण यह प्रयास विफल रहा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए कुल आठ दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें मकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा, जिसके बाद लगभग तीन घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। यह गोदाम राजेश अग्रहरि का है। उन्होंने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजेश अग्रहरि का यह गोदाम खलीलाबाद शहर में मुखलिसपुर पेट्रोल पंप के पीछे मोतीनगर कॉलोनी में स्थित है। उनका परिवार हालांकि दूसरे स्थान पर रहता है। मुखलिसपुर रोड पर उनकी राजेश ट्रेडर्स के नाम से एक किराने की दुकान भी है, जिसका सारा माल इसी गोदाम में रखा जाता था। रात में गोदाम बंद कर वे अपने दूसरे घर चले जाते थे। आग लगने की सूचना उन्हें आसपास के लोगों ने फोन पर दी थी। कन्हैया वर्मा ने दमकल विभाग को आग की जानकारी दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 साल में पूरा हुआ फोरलेन का 98 प्रतिशत काम:प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर खर्च हुए 689 करोड़
    Next Article
    महराजगंज के झरुआ घाट पर बनेगा पुल:3.05 करोड़ की लागत से निर्माण, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment