Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:विधायक ने हवन पूजन किया, झांकियों ने लोगों का मनमोहा

    4 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को जिलेभर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपने छठे अवतार के रूप में ऋषि जमदग्नि के घर परशुराम के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शस्त्र उठाकर पृथ्वी से 21 बार क्षत्रियों का संहार किया था। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर फूलमाला, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर हवन-पूजन किया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं खलीलाबाद में भगवान परशुराम की भव्य झांकी निकाली गई। यह झांकी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समय जी माता मंदिर, विधियानी से पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झांकी का शुभारंभ ड्रग मुक्ति जन अभियान के संयोजक, यूथ आइकन अवॉर्डी और भाजपा नेता प्रदीप सिसोदिया ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। यह झांकी समय माता जी मंदिर परिसर से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा नेता अमर राय, शुभम राय, राम कथा वाचक गोरखनाथ मिश्रा, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, मृत्युंजय राय, कुलदीप पांडेय, अखिलेश पांडेय, हेमंत तिवारी, सत्यव्रत मिश्रा, रुद्रप्रताप सिंह, टुनटुन राय, आलोक राय, धीरू राय, पिंटू राय, रुद्रनाथ मिश्रा और सर्वेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात से सोमनाथ यात्रा दल रवाना:जिला पंचायतराज अधिकारी ने 10 सदस्यीय तीर्थयात्री दल को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    IPL में पंजाब Vs लखनऊ-LSG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:राठी की जगह सिद्धार्थ को मौका, PBKS ने कोई बदलाव नहीं किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment