Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में भारत मुक्ति मोर्चा का पैदल मार्च:यूजीसी बिल लागू करने, ओबीसी जनगणना की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर में सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। उन्होंने केंद्र सरकार से यूजीसी बिल लागू करने, जाति आधारित जनगणना में ओबीसी का कॉलम शामिल करने और 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त करने की मांग की। यह जुलूस भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक गुरुबचन और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के संयोजक सूर्यभान चौरसिया के नेतृत्व में निकाली गई। संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जाति आधारित जनगणना ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला किया था, लेकिन जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी जातियों का कॉलम नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इस साल होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का जाति कॉलम बढ़ाने की मांग की। दूसरी प्रमुख मांग एससी, एसटी और ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू करने की थी। मोर्चा ने आरोप लगाया कि पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाया गया और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर रोक लगवा दी गई। तीसरी मांग के तहत, 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त करने की बात कही गई। संगठनों ने राष्ट्रपति से इन मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया जयंती और शहीदी दिवस मनाया गया:मैनपुरी में लोहिया पार्क में माल्यार्पण, सपा कार्यालय में बैठक
    Next Article
    हाथरस में परशुराम रथयात्रा महोत्सव, रसिया दंगल आयोजित:दो अखाड़ों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला, परिणाम बराबरी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment