Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर DM ने सभी SDM-नायब तहसीलदार के कार्यक्षेत्र बदले:अरुण कुमार दो वर्ष बाद दोबारा मेंहदावल SDM बने, हृदयनारायण तिवारी खलीलाबाद भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर जिले के डीएम आलोक कुमार ने जनपद की तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में अरुण कुमार को दो साल बाद दोबारा मेंहदावल का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वह पहले भी मेंहदावल के एसडीएम रह चुके हैं। हृदयनारायण तिवारी को खलीलाबाद का एसडीएम बनाया गया है, जबकि रविकांत चौबे को धनघटा तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, संजीव कुमार राय को उपजिलाधिकारी न्यायिक का पदभार दिया गया है। सुनील कुमार को मेंहदावल में उपजिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी मिली है। नायब तहसीलदारों में प्रियंका तिवारी को मेंहदावल, राजेश मिश्रा को धनघटा, हरेराम यादव को खलीलाबाद और प्रेम नारायण को भी खलीलाबाद में नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे की दहेज मांग से परेशान युवती ने फांसी लगाई:सीतापुर में शादी से पहले युवती ने उठाया कदम,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
    Next Article
    अंबेडकरनगर में दबंगों ने घर में घुसका किया हमला:जमकर बरसाए लाठी-डंडे, मां-बेटे सेत 3 घायल, VIDEO आया सामने, 5 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment