Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुशांत केस से ट्रॉमा से रिकवर नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती:कहा- ये ट्रॉमा ऐसी चीज है, जिससे उबर नहीं सकते; 27 दिन जेल में रही थीं एक्ट्रेस

    1 day ago

    1

    0

    रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुए ट्रॉमा पर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो पूरी तरह इससे रिकवर नहीं कर सकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी वायरल टी-शर्ट पर भी बात की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत और ट्रॉमा पर बात की है। नेहा धूपिया ने रिया से पूछा कि एक इंटरव्यू में आपकी मां ने सवाल किया था कि मेरी बेटी इससे कैसे हील करेगी, क्या आपने इससे पूरी तरह रिकवर कर लिया है? तो जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिससे आप कभी पूरी तरह उबर सकें। यह ट्रॉमा है। अगर दिमाग में न भी रहे, तो भी इसका असर शरीर में बना रहता है।' आगे उन्होंने कहा, ‘इसमें PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) जैसी स्थिति हो सकती है। आप थेरेपी लेते हैं और धीरे-धीरे इससे निपटने की कोशिश करते हैं। क्योंकि हमारी चीज पब्लिक में है, तो लोग इसके बारे में बात करते हैं, सोचते हैं।’ सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के समय रिया चक्रवर्ती द्वारा एक टी-शर्ट भी काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें पैट्रियारकी खत्म करने से जुड़ी एक लाइन लिखी गई थी। अब रिया ने वो टी-शर्ट पहनने के फैसले पर कहा है, 'वो टी-शर्ट मैंने इसलिए पहनी, क्योंकि वो मेरे पहले अध्याय का हिस्सा थी। जब मैं अरेस्ट हुई, तब मैंने वो टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था,"Roses are red, violets are blue, let's smash the patriarchy, me and you.", उस टी-शर्ट ने मेरे लिए बात की, जब कोई भी मेरी तरफ से बात नहीं कर रहा था। मैंने कहा था कि ऐसी और टी-शर्ट बनाओ, जो उन लोगों की मदद कर सके, जिनके लिए कोई नहीं बोलता।' रिया ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने भाई शौविक के साथ क्लोदिंग ब्रांड (चैप्टर-2) शुरू किया, जिसमें वो टी-शर्ट बना रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 27 दिन जेल में रहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी बात सामने आने के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी एक्ट्रेस और उनके भाई शौविक को जांच के दायरे में लिया था। केस के चलते रिया चक्रवर्ती 27 दिनों तक जेल में रही थीं। CBI ने 22 मार्च 2025 को अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश:भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे
    Next Article
    पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी:मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी, मेहमानों से भी वेन्यू रखा गया सीक्रेट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment