Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद सत्र बाधित करने के लिए Rahul Gandhi ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप: Chirag Paswan

    7 hours ago

    6

    0

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा फोन टैपिंग का आरोप लगाया जाना संसद के आगामी सत्र को बाधित करने की एक रणनीति है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी पर ऐसे आरोप लगाने का एक सिलसिला कायम करने का आरोप लगाया, जिन्हें वह न तो प्रमाणित करते हैं और न ही उनकी पुष्टि करते हैं। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के ताजा आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी से जिम्मेदारी के साथ बोलने और व्यवहार करने की अपेक्षा की जाती है।लेकिन वह हमेशा आरोप लगाकर भाग जाते हैं। उन्होंने कभी भी अपने लगाए गए आरोपों को प्रमाणित या पुष्ट करने की परवाह नहीं की है। हाजीपुर के सांसद ने गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर भी उन पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, एसआईआर के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के उनके आरोप का समर्थन करने के लिए एक लाख लोग भी सामने नहीं आए हैं। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में उनकी रैली में कम भीड़ ने साबित कर दिया कि उनके आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं पड़ा है। पासवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने वाले गांधी के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि प्रधानमंत्री को पता है कि उनके (गांधी के) फोन में इस बात के सबूत मौजूद हैं कि उन्हें विदेशी ताकतें नियंत्रित कर रही हैं और उनकी सरकार उनका फोन टैप कर रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह एक ऐसा पैटर्न है, जिसे हम पिछले कुछ समय से देखते आ रहे हैं। संसद का सत्र शुरू होने से पहले वे कोई मुद्दा उठाते हैं, सदन के भीतर हंगामा करते हैं और कार्यवाही बाधित कर देते हैं। शीतकालीन सत्र नजदीक है और वे एक बार फिर उसी पुरानी रणनीति का सहारा ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC सांसद Abhishek Banerjee सोशल मीडिया पोस्ट मामले में भवानीपुर थाने में पेश
    Next Article
    गैंगस्टर Ravi Pujari पहुंचा उडुपी, भारी सुरक्षा के बीच मां के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment