Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर Ravi Pujari पहुंचा उडुपी, भारी सुरक्षा के बीच मां के अंतिम संस्कार में हुआ शामिल

    7 hours ago

    5

    0

    गैंगस्टर रवि पुजारी को भारी पुलिस सुरक्षा में शनिवार को उडुपी जिले के मालपे में उसके पैतृक घर लाया गया, जहां वह अपनी मां की अंत्येष्टि में शामिल हुआ। एक अदालत ने उसे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सशर्त अनुमति दी थी। अधिकारियों के अनुसार, उसे शुक्रवार को बेंगलुरु से उसके पैतृक घर लाया गया।इसके लिए जेल प्रशासन और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अडुगोडी स्थित सिटी आर्म्ड रिजर्व (दक्षिण) ने इंतजाम किए थे। उडुपी जिले में उसके रुकने के दौरान यहां की पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई। अदालत ने निर्देश दिया था कि पुलिस सुरक्षा पर हुआ पूरा खर्च पुजारी द्वारा वहन किया जाएगा।शनिवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार के बाद उसे वापस हिरासत में ले लिया गया। पुजारी की मां सुशीला पुजारथी (86) की बृहस्पतिवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। उडुपी जिले के मालपे का रहने वाला पुजारी नब्बे के दशक में छोटा राजन का सहयोगी बनकर माफिया जगत में उभरा।वह हत्या, हत्या के प्रयास और वसूली से जुड़े कई मामलों से जुड़ा रहा है। उसे 2019 में सेनेगल में गिरफ्तार किया गया और 2020 में भारत लाया गया। पुजारी फिलहाल बेंगलुरु की जेल में निरुद्ध है और उसके खिलाफ कर्नाटक और महाराष्ट्र में कई मुकदमे लंबित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद सत्र बाधित करने के लिए Rahul Gandhi ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप: Chirag Paswan
    Next Article
    Lord Buddha के पवित्र अवशेष पहुंचे Namsai, गोल्डन पैगोडा में 20 नवंबर तक होंगे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment