Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद राकेश राठौर ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए:सीतापुर में बोले- पार्टी में सिर्फ भीड़ का हिस्सा नहीं बनना

    3 hours ago

    3

    0

    सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच महीने से संगठन में उनकी अनदेखी हो रही है। किसी ने उनसे पांच मिनट बात करना या उनकी राय लेना भी जरूरी नहीं समझा। राठौर ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें सिर्फ भीड़ का हिस्सा बनाना चाहती है तो वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। सांसद की नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। हालांकि, राठौर ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए प्रदेश में करीब 100 बड़े कार्यक्रम किए, लेकिन अब संगठनात्मक फैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा। बसपा से शुरू हुआ सफर, भाजपा में विधायक बने राकेश राठौर ने 2007 में बहुजन समाज पार्टी से राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने सीतापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के राधेश्याम जायसवाल से हार गए। 2017 में भाजपा में शामिल होकर इसी सीट से चुनाव लड़ा और राधेश्याम जायसवाल को हराकर विधायक बने। विधायक रहते हुए उन्होंने कई बार अपनी ही सरकार और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कोरोना काल में सरकार की व्यवस्थाओं की आलोचना के बाद भाजपा नेतृत्व से उनकी दूरियां बढ़ने लगीं। भाजपा छोड़ सपा पहुंचे, फिर कांग्रेस से बने सांसद 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राठौर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। हालांकि, सपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया। इसके बाद 2023 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सीतापुर से प्रत्याशी बनाया। उन्होंने भाजपा के राजेश वर्मा को 89,641 वोटों से हराकर पहली बार लोकसभा में जगह बनाई। सांसद बनने के बाद उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ प्रदेश के कई जिलों में ओबीसी बहुल इलाकों में संविधान बचाओ रैली के तहत कार्यक्रम किए। अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद संगठन में अपनी अनदेखी को लेकर उनकी नाराजगी सामने आने लगी। दुष्कर्म के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से आरोपों से उन्मुक्ति जनवरी 2025 में सीतापुर की एक महिला ने राठौर पर शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 30 जनवरी 2025 को राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब 53 दिन बाद उन्हें जमानत मिली थी। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 17 सितंबर 2026 को निचली अदालत के आदेश को रद्द करते हुए राठौर की आरोपमुक्त करने की अर्जी स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें सभी आरोपों से उन्मुक्त कर दिया गया। कोर्ट के आदेश में मुकदमे की कार्यवाही जारी रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना गया। प्रदेश प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल राठौर ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के इकलौते कांग्रेस सांसद हैं, लेकिन पार्टी के फैसलों में उनकी राय नहीं ली जा रही। उनके संसदीय क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम करते हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों में प्रदेश प्रभारी ने उनसे मुलाकात के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं निकाला। संगठन के कार्यक्रमों और फैसलों में सांसदों की भागीदारी नहीं होने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। राठौर ने साफ किया है कि उनका कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। अब दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनकी मुलाकात और संगठन की नाराजगी पर पार्टी नेतृत्व के रुख को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटर लिस्ट में नया नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान:वाराणसी के सभी 3220 बूथों पर लगा कैंप, कई BLO नदारद
    Next Article
    जूनियर्स से डांस करवाने वाले 38 MBBS छात्र सस्पेंड:KGMU में रैगिंग पर एक्शन, सिर झुकवाकर जबरन प्रणाम भी करवाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment