Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद प्रिया सरोज शादी में पहनेंगी बनारसी साड़ी:जयमाल में दिल्ली का लहंगा, काशी में 12 घंटे शॉपिंग की; 4 दिसंबर को लखनऊ में विवाह

    2 hours ago

    1

    0

    सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में दोनों की शादी होगी। इसे लेकर प्रिया सरोज ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को वह अपनी मां के साथ वाराणसी के गोदौलिया मार्केट पहुंचीं। फेरे और शादी की अन्य रस्मों के समय पहनने के लिए साड़ियां भी खरीदीं। करीब 12 घंटे तक प्रिया काशी के बाजारों में घूमीं और शॉपिंग की। यहां एक बनारासी लहंगा भी खरीदा। इसके अलावा प्रिया ने 100 से अधिक बनारसी जरी और गोटे की साड़ियां भी खरीदीं हैं। जिन्हें मेहमान रिश्तेदारों को उपहार के तौर पर दिया जाएगा। मां-बहन के साथ साड़ियां खरीदीं सोमवार सुबह सांसद प्रिया अपनी मां मुन्नी देवी और बहन प्रीति सरोज के साथ गोदौलिया बाजार पहुंची। उन्होंने यहां पर साड़ियां, लंहगा और अन्य सामान की शॉपिंग की। प्रिया ने बताया कि शादी में पहनने के लिए एक और अपना फेवरेट लहंगा खरीदा है। यह लहंगा उन्होंने दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर मारवाह कुटीर से खरीदा है। जो राजस्थानी फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है। उनके लिए एक अन्य बनारसी लहंगा भी खरीदा गया है। योगी-अखिलेश यादव समेत 94 सांसद और 22 मंत्री आमंत्रित रिंकू और प्रिया की शादी के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी को भी कार्ड दिया गया है। विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किंजरापू राममोहन नायडू और सांसद सुप्रिया सुले को कार्ड भेजा गया है। यूपी के बाहर अन्य राज्यों के 94 सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य) तथा कई केंद्रीय मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 3 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगा परिवार पिता तूफानी सरोज के अनुसार, मुंडन समेत पारंपरिक रस्में गांव से ही होंगी। परिवार 3 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल पहुंचेगा। इसके बाद वहीं पर शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रम होंगे। रिंग सेरेमनी में 300 लोगों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन करीब 1,000 लोग पहुंच गए थे। इस बार 3,000 लोगों को निमंत्रण देने का लक्ष्य है। शाहरुख खान के आने की गारंटी नहीं शाहरुख खान जैसी सेलिब्रिटीज के शादी में शामिल होने की चर्चाओं पर तूफानी सरोज ने कहा कि अभी किसी के आने की गारंटी नहीं है। जो भी आ जाए, उसका स्वागत है। पुराने घर से होंगी हल्दी समेत पारंपरिक रस्में तूफानी सरोज ने बताया कि उनकी बहनों की शादी जहां से हुई थी, वहीं से बेटी की भी हल्दी समेत अन्य रस्में कराई जाएंगी। परिवार के सभी घर बच्चों और परिवार के ही हैं। इसलिए सभी पारंपरिक कार्यक्रम परिवार के पुराने घर से ही संपन्न कराए जाएंगे। पिछले साल जून में हुई थी दोनों की रिंग सेरेमनी भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून, 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। इस हाई-प्रोफाइल सगाई समारोह में अखिलेश यादव, जया बच्चन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसी क्रिकेट और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सगाई की 2 तस्वीरें देखिए… सांसद प्रिया सरोज को जानिए प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 साल की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रहीं। महज 25 साल की उम्र में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र से आया युवक संगम में डूबा:संगम में नाव से उतरते ही पानी में समाया, परिवार वाले बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया
    Next Article
    विहिप कार्यकर्ता ने बिरयानी दुकानों की जांच मांगी:सीएम योगी को पत्र भेजकर लाइसेंस, खाद्य सामग्री और साफ-सफाई की जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment