Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद डिंपल यादव ने गोदौलिया पर खाया पान:मंगला आरती में हुई शामिल, संकटमोचन में चढ़ाया प्रसाद; राम भंडार पर खाई कचौड़ी

    14 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार रात 10:30 बजे बनारस पहुंची। मंगलवार सुबह 5 बजे डिंपल यादव काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने मंगला आरती में भाग लिया। डिंपल ने बच्चों के साथ काशी के काशी विश्वनाथ, कालभैरव और संकट मोचन समेत कई मंदिरों में माथा टेका। वहीं काशी की ऐतिहासिक विरासत पर चर्चा की। बच्चों के साथ आम नागरिक की तरह 10 बजे गोदौलिया पहुंची और पान का स्वाद लिया। इसके बाद 11:30 बजे डिंपल ने कचौड़ी गली के राम भंडार पर दाल और हींग की कचौड़ी खाई। इसके बाद पक्का महाल की मशहू मिठाइयों की खरीदारी भी की। बच्चों के साथ पैदल ही चौक पहुंचकर पूरे क्षेत्र की मशहूर खाद्य पदार्थों पर चर्चा की। सड़क पर ही दालमंडी के बाजार और गलियों को बाहर से निहारा। आसपास मौजूद लोगों से पूरे प्रोजेक्ट और यहां के कारोबारियों, दुकानदारों के बारे में जानकारी ली। वहीं इससे ध्वस्त हुए पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार पर चिंता जताई। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला मंगलवार को सांसद डिंपल यादव सुबह 5 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। उन्होंने मंगला आरती में शिरकत की और बाद में बाबा का अभिषेक किया। इसके बाद परिसर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर स्वास्थ्य, दीर्घायु का संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कामना भी की। मंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था व्यक्त की। बाबा की मंगला आरती में सांसद डिंपल यादव के साथ समाजवादी पार्टी की मछलीशहर लोकसभा की सांसद प्रिया सरोज, समाजवादी पार्टी यूथ के नेता तनुज पांडेय और नितेश सिंह साथ रहे। मां अन्नपूर्णा मंदिर में माथा टेका और तनुज पांडेय और नितेश सिंह के साथ मंदिर से निकलकर घाट का नजारा देखा फिर होटल लौट आईं। पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी की दोपहर 2 बजे के करीब बेटियों के साथ डिंपल शहर की मशहूर कचौड़ी गली पहुंची, श्री राम भंडार पर कचौड़ी का स्वाद किया। इसके बाद दूसरी गली पक्का महल की पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी दी। दूध से बनने वाली मशहूर मिठाई भी चखी, बाकी पैक करवा ली। डिंपल यादव मंगलवार को काशी में आमजनता की तरह घूमती नजर आईं। मीठा गुलकंद का पान खाया सपा सांसद डिंपल यादव पर बनारस का रंग नजर आया। जब वे गोदौलिया पहंची तो एक मशहूर पान की दुकान पर मीठा गुलकंद का पान खाया। मघई पान के पत्ते की क्वालिटी और उसकी जानकारी भी ली। बेटियों ने भी पान खाया। पारंपरिक लुक में नजर आईं डिंपल काशी में भी डिंपल का देसी अंदाज लोगों को बहुत पसंद किया। उनकी इस धार्मिक यात्रा का खास उद्देश्य अपने पति अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के एक दिन पहले में काशी पहुंची थी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान बेहद सादगी भरे और पारंपरिक लुक में नजर आईं। उन्होंने हल्के हरे और मटमैले भूरे-नीले रंग के शेड वाली एक बेहद सिंपल साड़ी पहनी हुई थी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें:- भाजपा नेता को धक्का मारने वाले IAS का तबादला:रिंकू सिंह को उरई का SDM न्यायिक बनाया गया; कागजात नहीं मिलने पर भड़के थे जालौन के SDM रिंकू सिंह राही का मंगलवार दोपहर 1 बजे ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें उरई का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। उनकी जगह राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया SDM नियुक्त किया गया है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दोनों अफसरों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में घूस को अनार कहने वाला दरोगा गिरफ्तार:बोला- 2 किलो देना; मुकदमे से नाम हटाने के लिए 20 हजार मांगे
    Next Article
    अखिलेश के साथ बैठक में खूब झगड़े कमाल और रुचिवीरा:एक दूसरे पर अनदेखी आरोप लगाया; विवाद के चलते सपा प्रमुख ने दोनों को लखनऊ बुलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment