Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश के साथ बैठक में खूब झगड़े कमाल और रुचिवीरा:एक दूसरे पर अनदेखी आरोप लगाया; विवाद के चलते सपा प्रमुख ने दोनों को लखनऊ बुलाया था

    12 hours ago

    2

    0

    यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) कमाल अख्तर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वे मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक हैं। इस्तीफे के पीछे उनका स्थानीय सांसद रुचि वीरा के साथ चल रहा विवाद बड़ी वजह बताया जा रहा है। विधायक और सांसद के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि 25 जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दोनों को लखनऊ बुलाकर बैठक की। सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में भी कमाल अख्तर और रुचि वीरा के बीच जमकर बहस हुई थी। पढ़िए उस बैठक की इनसाइड स्टोरी… पहले जानिए सांसद और विधायक के बीच विवाद क्यों हुआ… दरअसल, सपा सांसद रुचि वीरा 'पीडीए सम्मेलन' में न बुलाए जाने से नाराज हैं। वे मानती हैं कि इसके पीछे विधायक कमाल अख्तर का हाथ था। हालांकि, कमाल अख्तर का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में रुचि वीरा को बहन मानकर उनके लिए मेहनत की। जिस पीडीए सम्मेलन में न बुलाए जाने की बात की जा रही है, वह अमजद पठान को महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने के मौके पर हुआ था। आयोजन मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद जावेद अली की तरफ से किया गया था। अब जानिए, लखनऊ की मीटिंग में क्या हुआ… अखिलेश के सामने भिड़े सांसद-विधायक सूत्रों के मुताबिक बैठक में अखिलेश यादव के सामने सांसद रूचिवीरा और कमाल अख्तर के बीच खूब कहासुनी हुई। रूचिवीरा ने पार्टी कार्यक्रमों में न बुलाने और पोस्टरों में फोटो न लगाए जाने आरोप लगाया। वहीं, कमाल अख्तर ने रूचि वीरा की ओर से कराए गए मुशायरे और आजम खान के जन्मदिन कार्यक्रम में खुद को न बुलाए जाने का आराेप लगाया। अखिलेश के साथ हो रही बैठक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति खुशनूद को लेकर भी काफी बहस हुई। बैठक में मौजूद खुशनूद, रूचिवीरा के पक्ष में बात रख रहे थे। इस पर कमाल अख्तर ने एतराज जताया और बोले- “जावेद अली सांसद हैं, मैडम भी सांसद हैं, मैं विधायक हूं, ये जयवीर जिलाध्यक्ष हैं? ये कौन हैं ? इसका यहां क्या काम है?” इस पर रूचि वीरा ने कहा- “ये खुशनूद है और ये मेरे साथ आया है।” तब कमाल अख्तर बोले- “हमारे साथ भी बाहर बहुत लोग हैं, उन्हें भी बुला लूं?” विवाद बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कमाल अख्तर और रुचिवीरा को रोका और खुशनूद से पूछा कि कहां के रहने वाले हो? खुशनूद ने बताया कि वो बिजनौर का रहने वाला है। तब अखिलेश ने कहा कि जब बिजनौरवालों को बुलाऊंगा तब तुम बोलना। इसके बाद रूचि वीरा ने भी खुशनूद को चुप रहने को कहा। कमाल बोले- मैडम के चपरासी को सलाम नहीं कर पाऊंगा सूत्रों के मुताबिक कमाल अख्तर ने बैठक में कहा- “मैडम ठीक हैं। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन इनके चपरासी को सलाम करना पड़े, ये मुझसे नहीं होगा।” कमाल अख्तर ने आरोप लगाया कि रुचि वीरा अपनी होर्डिंग्स पर किसी विधायक का फोटो नहीं लगाती हैं और न ही अपने किसी प्रोग्राम में विधायकों को बुलाती हैं। कमाल ने कहा- “इन्होंने मुशायरा कराया तो किसी विधायक को नहीं बुलाया। आजम खान साहब का जन्मदिन मनाया गया, तब भी नहीं बुलाया तो दूसरों से क्यों उम्मीद करती हैं?” आगे कमाल अख्तर ने कहा- “कोई विधायक इनकी फोटो नहीं लगाता। पूर्व सांसद अपने कार्यक्रमों में इनकी फोटो नहीं लगाते। पूर्व विधायक भी इन्हें अपना नेता नहीं मानते। उनसे तो कुछ नहीं कहा, ये मेरे पीछे पड़ी हैं। मैं इन्हें फोन नहीं करता, न ये मुझे करती हैं। हमारा कहीं आमना-सामना भी नहीं हुआ, तो मैं निशाने पर क्यों हूं?” रुचि वीरा ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष हटाने की मांंग की सूत्रों ने बताया कि रूचिवीरा ने अखिलेश यादव के सामने मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष इकबाद हुसैन अंसारी को हटाए जाने की मांग रखी। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने नेताओं को चेतावनी भी दी कि वे आपसी गुटबाजी से दूरी रहें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा:बोले- अखिलेशजी का आदेश था; सांसद रुचि वीरा ने शिकायत की थी कमाल अख्तर की मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा से अनबन चल रही है। विवाद को सुलझाने के लिए 25 जून को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दोनों के साथ बैठक भी की थी। रुचि वीरा और कमाल अख्तर ने एक-दूसरे पर गुटबाजी के आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद डिंपल यादव ने गोदौलिया पर खाया पान:मंगला आरती में हुई शामिल, संकटमोचन में चढ़ाया प्रसाद; राम भंडार पर खाई कचौड़ी
    Next Article
    अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय बड़ा हादसा:तीन लड़कियों समेत पांच डूबी, तीन की मौत; दो की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment