Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुराल में करोड़पति दामाद ने सास-सरहज को गोली मारी:मुजफ्फरनगर में बेटे की बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग की, पत्नी से चल रहा तलाक का केस

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के पॉश इलाके में करोड़पति दामाद ने सोमवार रात बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान ससुरालवालों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली सास-सरहज समेत 3 महिलाओें को लगी। तीनों खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़ीं। दर्द से कराहने लगीं। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में आए रिश्तेदार और दोस्त जान बचाकर भागने लगे। कुछ ने घर के अंदर कमरों में छिपकर जान बचाई। कुछ घर से बाहर भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो दामाद हाथ में लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर मौके पर ही खड़ा मिला। पुलिसवालों ने आरोपी से रिवॉल्वर छीनी और उसे पकड़कर थाने ले गई। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी की है। पुलिस के मुताबिक, दामाद बेटे को लेकर जन्मदिन मनाने देहरादून से अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर आया था। उसका पत्नी से तलाक औा बच्चे की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है। मौके के विजुअल देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- राधिका के पिता का ज्वैलरी कारोबारी, रिश्तेदारों ने पूरी कहानी बताई राधिका के रिश्तेदारों ने बताया- राधिका के पिता प्रदीप कुमार मित्तल सर्राफा व्यापारी हैं। सर्राफा बाजार में दुकान है। छोटे भाई कुलदीप मित्तल की चमनलाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वारदात के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। जानकारी लगते ही दोनों अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया- राधिका और अनंत के बीच कोर्ट में तलाक और बच्चे की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है। बेटा यश इस समय अनंत के पास ही था। बर्थडे पर वो उसे लेकर देहरादून से स्विफ्ट कार से ससुराल आया था। बेटा भागकर नानी के पास चला गया। जैसे ही अनंत अंदर जाने लगा तो राधिका ने उसे रोक दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। उन्होंने बताया- शोर शराबा सुनकर राधिका की मां, चाची और भाभी मौके पर आ गईं। इतने में अनंत ने अपनी कार से रिवॉल्वर निकाल ली। उसने राधिका पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीछा करते हुए वह घर कं अंदर तक आया। बीच बचाव करने आई राधिका की मां, भाभी और चाची को गोली मार दी। 12 मिनट में 5 राउंड फायरिंग, घायलों की हालत गंभीर SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया- जांच में सामने आया है कि दामाद ने 12 मिनट में 5 राउंड गोलियां दागीं। उसकी रिवॉल्वर की जांच में पता चला कि चैंबर में दो गोलियों के फंसने की वजह से वह और फायर नहीं कर पाया। अनंत के पास से 8 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घायल तीनों महिलाओं का मेरठ में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में तूफान, 7 जिलों में आंधी-बारिश:सैकड़ों पेड़-पोल उखड़े, घरों की टंकियां उड़ीं; 2 दिन बाद पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट यूपी में नौतपा में मौसम बदल गया है। सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। लखनऊ में 90 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफान आया। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, बस्ती, गोंडा, संभल और सीतापुर में आंधी के साथ बारिश हुई। बस्ती-गोंडा में पेड़-पोल उखड़ गए। सीतापुर में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP का संदेश- नौकरशाही पर नहीं, 57,000 प्रधानों पर भरोसा:चुनावी साल में डेवलपमेंट के काम नहीं थमेंगे; 'ग्राउंड नेटवर्क' मजबूत होगा
    Next Article
    ‘ढाई करोड़ की कार वाले गमले चुरा ले गए’:लखनऊ में योगी बोले- मैंने CCTV देखा, मन हुआ कि फोटो चौराहे पर लगवाऊं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment