Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू कमला Express से प्रगाढ़ होंगे भारत नेपाल संबंध, Yogi Adityanath ने बताया दो संस्कृतियों का संगम

    1 hour from now

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से जोड़ने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस से दोनों क्षेत्रों के बीच प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों में मजबूती आएगी जिससे नेपाली श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए आ सकेंगे और भारतीय श्रद्धालु मां जानकी का आशीर्वाद लेने जा सकेंगे। यहां अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने इस रेल सेवा को दो संस्कृतियों का पवित्र और पौराणिक संगम बताते हुए कहा कि इससे भारत और नेपाल के बीच शताब्दियों पुराने संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा, “इस रेल सेवा से नेपाल से श्रद्धालु सीधे राम लला का दर्शन करने आ सकेंगे, जबकि भारत से श्रद्धालु जनकपुर धाम जा सकेंगे और माता जानकी का आशीर्वाद ले सकेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि दो संस्कृतियों के पवित्र और पौराणिक संगम को आज सरयू कमला एक्सप्रेस के रूप में पुनर्जीवित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आपस में आस्था, लगाव, नदियों और परिवारों में हजारों वर्षों से हैं जिसे रोटी-बेटी का संबंध कहा जाता है। अवध और मिथिला के बीच परंपरागत संबंध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में लोग जनकपुर को अपने रिश्तेदारों का घर मानते हैं, जबकि मिथिला में लोग भगवान राम को पाहुन (दामाद) मानते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का जनकपुर में राजा दशरथ के पास आगमन और वहां से बारात निकलने का जश्न विवाह पंचमी और अन्य त्यौहारों के जरिए आज भी मनाया जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जनकपुर में राम जानकी विवाह मंडप में विवाह पंचमी के दौरान ये समारोह होते हैं, वहीं अयोध्या में मंगल गीत गाए जाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन में नेपाल के योगदान को यह कहते हुए याद किया कि पड़ोसी देश के संतों, युवाओं, महिलाओं और आम भक्तों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जनकपुर धाम से सैकड़ों भक्त उपहार और गहरी आस्था के साथ अयोध्या आए थे।दो देशों के बीच गहरे आध्यात्मिक संबंध को रेखांकित करते हुए आदित्यनाथ ने नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का संदर्भ दिया और कहा कि ये दोनों एक आध्यात्मिक सेतु से जुड़े हैं। उन्होंने मकर संक्रांति पर नेपाल से गोरखनाथ मंदिर में भेजे जाने वाली खिचड़ी और चैत्र नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश में देवीपाटन शक्तिपीठ में नेपाल से श्रद्धालुओं के आगमन का भी जिक्र किया। दोनों देशों की साझा बौद्ध विरासत का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ, जबकि उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के पिपरहवा, श्रावस्ती, सारनाथ और कुशीनगर में हुए।उन्होंने भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को 127 साल बाद जुलाई, 2025 में हांगकांग से भारत लाए जाने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस पहल के लिए यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि यह विरासत को विकास के साथ जोड़ने का केंद्र के दृष्टिकोण का उदाहरण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन, PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    अखिलेश का Plan B तैयार, कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन, CJP और AAP संग मिल करेंगे खेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment