Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी टीकाकरण शुरू:डीएम कपिल सिंह ने 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए किया शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 20 मार्च 2026। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को टीका लगवाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, जिससे समय रहते टीकाकरण के माध्यम से बचाव संभव है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद में एचपीवी वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी पात्र बालिकाओं को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी (15 वर्ष से कम) बेटियों को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जिला महिला चिकित्सालय, अकबरपुर में टीकाकरण के लिए अवश्य लेकर आएं। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत मौर्य, मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बंदना सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीकाकरण सत्र में एएनएम संगीता और आशा कार्यकर्ता दीपा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को जन जागरूकता के साथ व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के पचेंडा और जग्गाहेड़ी के बाद पिनना में पंचायत:2027 में मंत्री अनिल कुमार को जवाब देने की चेतावनी, विधायक के पुतला दहन से गुस्सा
    Next Article
    चित्रकूट में जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे गए:विधायक ने कहा- 9 साल में बदली प्रदेश की तस्वीर, विकास पुस्तिका का विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment