Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूरत SBI लूटकांड में गोंडा से दो आरोपी गिरफ्तार:विकास सिंह रायबरेली कृषि विभाग में संविदा कर्मी

    3 hours ago

    2

    0

    सूरत क्राइम ब्रांच ने वराछा स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में हुए 50 लाख रुपये के लूटकांड के मामले में दो आरोपियों को गोंडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के शुभम कुमार और उसे शरण देने वाला गोंडा निवासी विकास सिंह शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार, शुभम कुमार बिहार के काशीराम कॉलोनी सेमरा निजामतपुर का रहने वाला है। वहीं, विकास सिंह गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्षंनपुरवा डेहरास निवासी अरुण कुमार सिंह का पुत्र है। विकास पर शुभम को लूट के बाद शरण देने का आरोप है। मोबाइल नंबर ट्रेस कर रायबरेली पहुंची क्राइम ब्रांच गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही विकास सिंह की सगाई हुई थी। वह रायबरेली कृषि विभाग में संविदा पर कार्यरत है और तीन दिन पहले ही गोंडा स्थित अपने घर आया था। उसके पिता अरुण कुमार सिंह परसपुर गोंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट को अंजाम देने के बाद शुभम कुमार रायबरेली पहुंचा था। आरोप है कि विकास सिंह ने उसे अपने गोंडा स्थित घर भेजा और बाद में अयोध्या ले जाकर एक महंत के यहां शरण दिलवाई। सूरत क्राइम ब्रांच ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर पहले रायबरेली में विकास सिंह की दुकान पर पहुंचकर जानकारी जुटाई, फिर उसका पीछा करते हुए गोंडा पहुंची। आरोपियों को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड जहां सोमवार को सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने विकास सिंह को गोंडा से तो उसके मित्र शुभम कुमार को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों की 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सूरत क्राइम ब्रांच टीम गुजरात के लिए रवाना हो चुकी है। ट्रांजिट रिमांड पूरा होने से पहले गुजरात पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी। विकास सिंह पर इस पूरे लूट कांड में शामिल मुख्य आरोपी को शरण देने का आरोप है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उमेश राय हावड़ा उत्तर विधानसभा से विधायक बने:गाजीपुर के पलियां बुजुर्ग गांव में जीत का जश्न
    Next Article
    हरदोई में 77 करोड़ की सड़क परियोजना पर सियासत:सांसद ने विधायक पर श्रेय छीनने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment