Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिरसी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:हैदर क्लब टीम को मिली जीत, हैदर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता था

    2 hours ago

    1

    0

    सम्भल के कस्बा सिरसी स्थित डॉक्टर अब्दुल कलाम खेल मैदान पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और और आपसी सौहार्द बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हैदर क्रिकेट क्लब और डीएमएस क्रिकेट क्लब सिरसी के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया। हैदर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना बनाए रखी डीएमएस क्लब के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। हैदर क्लब के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 7.4 ओवर में 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदर क्रिकेट क्लब की टीम ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। टीम ने 7.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना बनाए रखी, जिसे दर्शकों ने भी सराहा। मैच में रफन और अरकान ने अंपायरिंग की, जबकि ताहिर ने कॉमेंट्री कर माहौल को रोमांचक बनाए रखा। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। इस अवसर पर दिनेश चंद्र, गौरव भूकन सैनी, हर्षित, वीर रस्तोगी, आदित्य, वीर सागर, किशन और शोएब मुस्तफा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप शुरू:एसएसपी डॉ. इलामारन और डॉ. प्रगति ने किया शुभारंभ, निखरेगा हुनर
    Next Article
    रामपुर में कैंटीन चालक की गला रेतकर हत्या:भाई को दुकान पर बैठाकर निकला था, लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment