Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सराफा व्यापारी ने दी लूट की फर्जी सूचना:पुलिस जांच में खुलासा, जीजा-साले का आपसी विवाद निकला

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक सराफा व्यापारी द्वारा 20 ग्राम सोने की लूट की फर्जी सूचना देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में यह दावा झूठा निकला और पता चला कि यह सूचना जीजा-साले के पुराने विवाद के चलते दी गई थी। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार एक सराफा व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 20 ग्राम सोना लूट लिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जिस मारुति स्विफ्ट डिजायर का जिक्र किया गया था, वह शिकायतकर्ता के जीजा के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद पुराना है। वर्ष 2022 में जीजा ने अपने साले को अहमदाबाद में नौकरी पर लगवाया था। आरोप है कि साला वहां से कुछ सोने के आभूषण लेकर गायब हो गया था, जिसके संबंध में संबंधित कंपनी ने कानूनी कार्रवाई की थी। इसी रंजिश के चलते साले ने अपनी पत्नी की ओर से अपने जीजा और अन्य के खिलाफ फर्रुखाबाद में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका जीजा इसी मुकदमे की तारीख पर ग्वालियर से फर्रुखाबाद आए थे। साले ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, वीडियो बनाया और फिर पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह जीजा-साले के बीच का आपसी विवाद है और लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामले में सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया सर्राफा कारोबारी द्वारा लूट की सूचना दी गई थी जांच में वह फर्जी निकली है। उनके रिश्तेदार से आपसी का विवाद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रहा बुजुर्ग:वीडियो कॉल पर रख 9.5 लाख ठगे, बुजुर्ग दंपती से 1.32 करोड़ की ठगी
    Next Article
    मेरठ में कार स्टंट का फोटो वायरल:पुलिस ने वाहन जब्त कर की सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment