Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संपत्ति विवाद में जिंदा समाधि पर बैठे महंत:बाराबंकी में करोड़ों की जमीन के लिए 10 घंटे तक बैठे रहे, सीओ-एसडीएम के मनाने पर उठे

    20 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र स्थित भवनियापुर के श्रीराम जानकी मठ के महंत मुकुंदपुरी ने मंगलवार को जिंदा समाधि लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद भारी पुलिस बल मौका पर पहुंचा। एसडीएम-सीओ महंत को मनाने में जुटे रहे लेकिन वो जिद पर अड़े रहे। जिससे यहां के हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। मठ परिसर को संवेदनशील घोषित कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही महंत को समाधि से निकलने के लिए मनाने में जुटे रहे। दोपहर दो बजे महंत समाधि स्थल से बाहर निकले हैं। पुलिस अधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। महंत सुबह 4 बजे के करीब समाधि लेने बैठे थे। करीब 10 घंटे वह समाधि स्थल पर बैठे रहे। करोड़ों की जमीन से जुड़ा है विवाद बता दें, महंत मुकुंदपुरी इससे पहले भी एक बार समाधि लेने की बात कह चुके हैं। लेकिन तब उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया था। इस पूरे विवाद की जड़ मठ की करोड़ों की जमीन बताई जा रही है। महंत मुकुंदपुरी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के जरिए मठ की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली। इस मामले में तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को वसीयत को निरस्त करते हुए संपत्ति को मूल खातेदार के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही 45 दिनों में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन मामला कागजों से आगे नहीं बढ़ पाया। इसी देरी से नाराज महंत ने प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया था कि 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं हुई तो 21 अप्रैल को वह जिंदा समाधि ले लेंगे। तय तारीख आने पर अब महंत अपने फैसले पर अड़े गए। वह पीछे हटने के लिए राजी नहीं थे। मौके पर एसडीएम, सीओ और थाना पुलिस ने लगातार महंत से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की। काफी बातचीत के बाद महंत समाधि स्थल से उठ गए। मठ परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब महंत ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी हो। वर्ष 2023 में भी उन्होंने इसी तरह का ऐलान किया था, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप से टाल दिया गया था। हालांकि इस बार हालात ज्यादा गंभीर हो गए। महंत का रुख पहले से अधिक सख्त रहा। स्थिति को देखते हुए मठ परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह खबर भी पढ़ें- दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया:बस्ती में बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तोड़वाई; दूल्हे के घर पहुंचा बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ 7 फेरे लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम संबंध था। यह खबर भी पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत:हरदोई में 4 फीट हवा में उछले, शवों के पास रोती रही घायल नवजात
    Next Article
    100 रुपए देकर नमाज पढ़ाने का आरोप:मुजफ्फरनगर में हिंदू संघर्ष समिति ने धर्मांतरण की साजिश बताकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment