Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बोलेरो ने दरोगा समेत 3 को रौंदा, गर्मी में 100 किलों खीरा-तरबूज खा रहे चिड़ियाघर के जानवर

    1 hour ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… बिठूर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में काम से वापस लौट रहे टेंट कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फजलगंज इलाके में वॉटर लाइन लीकेज के चलते बने गड्ढे से गाड़ियों की रफ्तार थमी। भीषण गर्मी में साउथ सिटी के कई मोहल्लों में पीने के पानी के संकट से लोग परेशान हुए। दादा नगर की तरफ से आने वाली गाड़ियों की लंबी कतार लगी। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच जू में जानवरों की डाइट पर भी असर दिख रहा। प्रशासन ने लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए जानवरों की ‘समर डाइट’ शुरू की। रोजाना करीब 100 किलो ककड़ी, खीरा, खरबूजा, तरबूज जानवरों को खिलाया जा रहा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… सिलसिलेवार पढ़िए 10 बड़ी खबरें… 1- बोलेरो ने दरोगा सहित 3 को रौंदा: टेंट कारोबारी की मौत, दरोगा गंभीर कानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक बाइक सवार घायल हो गए। दरोगा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार (29) गश्त पर थे। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर बोलेरो ने बाइक सवार और टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा (45) को भी रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो लगभग 300 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में फूल सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। दरोगा प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर... 2- 'साहब ने सनक में जुड़वा बेटियों को मार डाला': अपार्टमेंट का सिक्योरिटी गार्ड बोला- पति-पत्नी हमेशा लड़ते रहते थे कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता जेल में हैं। मां रेशमा रोते हुए अपनी बेटियों को दफन किया। अब इस मामले में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने दावा किया कि आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करता था। उसने सोंचा होगा कि अगर वह मर गया, तो बेटियों का क्या होगा। यही सनक उस पर सवार हो गई होगी। इसके बाद उसने दोनों बेटियों का मार डाला। उन्होंने कहा- शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच काफी विवाद होते थे। हालांकि, पिछले 2 साल से खुलकर झगड़े नहीं हो रहे थे। लेकिन दोनों के रिश्तों में दूरियां बनी हुई थीं। आरोपी शशिरंजन अपनी पत्नी से इतनी नफरत करता था कि दोनों के बीच बातचीत तक बंद थी। पढ़ें पूरी खबर… 3- चिड़ियाघर में समर डाइट प्लान: रोज 100 किलो फल-सब्जियां, तरबूज खा रहे जानवर बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी का असर अब कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों की डाइट पर भी दिखने लगा है। प्रशासन ने वन्य जीवों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उनकी ‘समर डाइट’ शुरू की है। इसके तहत रोजाना करीब 100 किलो ककड़ी, खीरा, खरबूजा और तरबूज जानवरों को खिलाया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक सबसे ज्यादा तरबूज का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। हिप्पो, हिरन और गैंडे इसे बड़े चाव से खा रहे हैं। जू के डॉक्टर नासिर ने बताया कि शाकाहारी जानवरों को खास तौर पर खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी दी जा रही है, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। पढ़ें पूरी खबर… 4- किदवई नगर में घर में भीषण आग लगी, 8 लोगों का रेस्क्यू किया, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू कानपुर के किदवई नगर इलाके के वाई ब्लॉक में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और मकान के अंदर कई लोग फंस गए थे। पढ़ें पूरी खबर... 5- सिलेंडर की लाइन में लोग बेहोश होकर गिरे: एजेंसी पर हंगामा, दिव्यांग को बाहर फेंकने का आरोप कानपुर में भीषण गर्मी और गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 42 डिग्री तापमान में लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लगने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा। जेके मंदिर के पास भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी पर महीनों से चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। तेज धूप और लू के बीच कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जबकि बच्चे और बुजुर्ग प्लास्टिक के सहारे धूप से बचते नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी रही। वहीं, चकेरी के भाभानगर स्थित चंदेल गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से हंगामा और बढ़ गया। इस दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मी द्वारा धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगा, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिव्यांग व्यक्ति बार-बार अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, जिस पर पुलिस ने उसे बाहर निकाल दिया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 6- पारा 41°C पहुंचा, रेगिस्तान से आ रहीं गर्म हवाएं, धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढंक कर निकल रहे कानपुर में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर कपड़ा और पानी की बोतल लेकर निकल रहे हैं। चिलचिलाती धूप के कारण आमजन को दिन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने से रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन और रात दोनों समय राहत नहीं मिल पा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 7- सिपाही ने कारोबारी को दी धमकी: 1600 करोड़ के लेनदेन ‘सेटल’ करने की बात, ऑडियो आया सामने कानपुर में एक कथित वायरल ऑडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। ऑडियो में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान पुलिसकर्मी अंकित के रूप में बताई जा रही है, महफूज़ नामक व्यक्ति और उसके सहयोगी को गिरफ्तारी की चेतावनी देता सुनाई दे रहा है। बातचीत में दावा किया जा रहा है कि मामला बड़े वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऑडियो में बीच-बचाव और समझौते के संकेत भी मिलते हैं, जहां बिचौलिए के जरिए संपर्क कर मामला सुलझाने की बात कही जा रही है। इसमें 1600 करोड़ रुपये के लेनदेन और आयकर जांच का भी जिक्र है। वहीं पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि मामले की जांच प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 8- अमेरिका में बैठे भाइयों ने बेची सरकारी जमीन: कानपुर में नजूल जमीन घोटाला आया सामने, बिल्डर समेत 6 पर FIR कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में नजूल की सरकारी जमीन के अवैध सौदे का मामला सामने आया है। आरोप है कि अमेरिका में रह रहे सगे भाइयों ने एक बिल्डर के साथ मिलकर सरकारी जमीन को निजी कंपनी को बेच दिया। मामले की शिकायत डीएम से की गई, जिसके बाद लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लेखपाल हरिशंकर विश्वकर्मा के अनुसार भूखंड संख्या 1459A पहले से नजूल संपत्ति के रूप में राज्य सरकार की जमीन घोषित थी, बावजूद इसके वर्ष 2012 में इसका सौदा कर दिया गया। आरोप है कि तरंग बेरी ने अपने अमेरिका में रह रहे भाइयों नीरज बेरी और विकाश बेरी के साथ मिलकर बिल्डर के जरिए यह डील कराई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 9- छह लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत: कानपुर में पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच करीब 6 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिली है। केस्को ने फिलहाल पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब यह निर्णय यूपीपीसीएल की तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा कि आगे स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे या नहीं। शहर में कुल करीब 7.5 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1.08 लाख घरों में पहले ही स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। उपभोक्ताओं का आरोप था कि रिचार्ज के बावजूद बिजली कट जा रही है और बिना सूचना के सप्लाई बंद हो जाती है। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन भी हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तकनीकी कमेटी गठित की गई थी। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट आने तक मीटर बदलने का काम रोका गया है, हालांकि नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... 10- वाटर लाइन लीकेज से पूरे दिन जाम, रेंगती रहीं गाड़ियां: कानपुर साउथ सिटी के कई मोहल्लों में भीषण गर्मी कानपुर के फजलगंज इलाके में वाटर लाइन लीकेज के चलते बना गड्ढा मंगलवार को शहर की रफ्तार पर भारी पड़ गया। फायर स्टेशन के सामने मरम्मत कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे विजय नगर चौराहे से दादा नगर और सीटीआई की ओर जाने वाले वाहन दिनभर जाम में फंसे रहे। दादा नगर की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और हालात ऐसे बने कि गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती नजर आईं। जाम से बचने के लिए लोग गलियों की ओर मुड़े, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई। वहीं, वाटर लाइन लीकेज का असर सिर्फ ट्रैफिक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साउथ सिटी के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट भी गहरा गया। लोग एक तरफ जाम में फंसे रहे तो दूसरी ओर घरों में पेयजल की किल्लत से परेशान दिखे। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से उन्हें घंटों दिक्कत झेलनी पड़ी। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि लीकेज को ठीक करने का काम जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे; ट्रम्प ने कहा- मैंने ईरान में सत्ता बदली; नीले ड्रम वाली मुस्कान प्रेमी साहिल संग कोर्ट पहुंची
    Next Article
    सीजन की सबसे गर्म रात, दिन में चली लू:कानपुर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, दो दिन हीटवेव का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment