Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट कर रही युवती की मौत:गाजियाबाद में तेज स्पीड बाइक पर रील शूट कर रहे थे; युवक की हालत गंभीर

    7 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में रील बनाने के दौरान बाइक पर स्टंट कर रही एक युवती की डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई। युवती तेज रफ्तार में बाइक चला रही थी, जबकि पीछे बैठा युवक मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान बाइक डिस्बैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कई फीट दूर उछलकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार शाम वेव सिटी क्षेत्र में आईएमएस कॉलेज फ्लाईओवर के पास की है। युवती का बाइक चलाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। युवक की पहचान हाशिम (20) और युवती की इकरा (19) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के पसौंडा मोहल्ले के निवासी थे। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला विस्तार से... साहिबाबाद के पसौंडा स्थित इकबाल कॉलोनी की रहने वाली इकरा (19) शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मोहल्ले का ही रहने वाला हाशिम भी घर पर नहीं था। वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक लेकर निकला था। दोनों के परिजन चिंतित रहे, लेकिन किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पड़ोसियों के अनुसार, रविवार सुबह इकरा के परिवार को पुलिस ने हादसे की सूचना दी। पुलिस को सुबह चार बजे मिली हादसे की सूचना एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली कि एनएच-9 पर आईएमएस कॉलेज के सामने एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक और युवती घायल अवस्था में पड़े मिले। युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जबकि हाशिम के पैर, कमर और कंधे पर चोट आई थी। पुलिस दोनों को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान इकरा की मौत हो गई। हाशिम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। युवक-युवती दोनों पड़ोसी, युवक वेल्डिंग का काम करता एसीपी ने बताया कि दोनों पड़ोसी थे और युवक वेल्डिंग का काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक युवती चला रही थी और पीछे बैठा युवक वीडियो बना रहा था। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो भी सामने आया इकरा के बाइक चलाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लगभग 70 किमी/घंटा की रफ्तार से बाइक चलाती दिख रही है। हाशिम पीछे बैठा हुआ है और वीडियो बना रहा है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था और रील बना रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा, चौथे दिन जिनकी लाश मिली, वह कौन:युवक पहली बार गया, वीडियो में ढोलक बजाता दिखा था; महिला की 6 महीने पहले शादी हुई
    Next Article
    सिकंदराबाद में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा:पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी काम पर लौटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment