Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट- श्रीलंका ने विमेंस वर्ल्डकप में स्कॉटलैंड को हराया:वेट लिफ्टर मीराबाई चानू कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल

    9 hours ago

    1

    0

    लंका ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। हालांकि अंतिम-4 में पहुंचने के लिए अब उसे इंग्लैंड से न्यूजीलैंड को हराने और आयरलैंड से वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराने की भी उम्मीद करनी होगी। खेल जगत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ नई दिल्ली। दो बार की राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मीराबाई चानू एक बार फिर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम की अगुआई करेंगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने गुरुवार को 11 सदस्यीय टीम की घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि वेटलिफ्टिंग स्पर्धाएं 26 से 30 जुलाई के बीच एसईसी आर्माडिलो एरिना में आयोजित होंगी। महिला टीम में मीराबाई के साथ 58 किलोग्राम वर्ग में बिंद्यारानी देवी और 69 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर कौर भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। जबकि पुरुष टीम में बर्मिंघम 2022 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवप्रीत सिंह (+110 किग्रा) हैं। उनके अलावा ऋषिकांता सिंह (60 किग्रा), एम राजा (65 किग्रा), अजय बाबू (79 किग्रा) और दिलबाग सिंह (94 किग्रा) पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। ------------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की, डकेट का शतक:दूसरे दिन स्कोर 223/2, रूट-बेथेल नाबाद; न्यूजीलैंड 438 पर ऑलआउट
    Next Article
    अनऑफिशियल टेस्ट, जुरेल के शतक से भारत-ए मजबूत स्थिति में:पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की; श्रीलंका-ए 114/2, अब भी 339 रन पीछे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment