Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट-मणिका बत्रा ने एशियाड टीम चयन पर सवाल उठाए:बैडमिंटन प्लेयर रौनक चौहान ने वर्ल्ड नंबर-6 को हराया; सेरेना को विंबलडन में वाइल्ड कार्ड एंट्री

    1 day ago

    1

    0

    भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मणिका ने एक सोशल पोस्ट में कहा कि वे इस विवाद से मेंटली थक चुकी हैं और फिलहाल इस लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। 31 वर्षीय मणिका को एशियन गेम्स (19 सितंबर से 4 अक्टूबर, आइची-नागोया) के लिए घोषित 10 सदस्यीय भारतीय दल में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। खेल जगत से जुड़ी यह खबरें भी पढ़िए… भारतीय शटलर रौनक चौहान यूएस ओपन के टॉप-8 में पहुंचे, श्रीकांत भी जीते फुलर्टन| भारत के युवा शटलर रौनक चौहान ने अमेरिका में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन को सीधे गेम में हराकर यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, किदांबी श्रीकांत, तान्वी शर्मा, रक्षिता श्री और देविका सिहाग ने भी अंतिम-8 में प्रवेश कर भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा। सेरेना विलियम्स को विंबलडन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला, दो कैटेगरी में उतरेंगी लंदन। टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद पेशेवर टेनिस में वापसी के लिए तैयार हैं। 44 वर्षीय सेरेना को विंबलडन के सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में वाइल्ड कार्ड मिला है। वह डबल्स में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। सेरेना ने कहा कि उनकी वापसी के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटियां ओलंपिया (8 वर्ष) और अदीरा (करीब 3 वर्ष) हैं। दोनों ने उनकी तैयारी और कड़ी मेहनत को बेहद करीब से देखा है। हाल ही में सेरेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें अदीरा ट्रेनिंग के दौरान रेजिस्टेंस बैंड पकड़कर उनकी मदद करती नजर आई थी। हर्षित एशियन जूनियर जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीता, अक्षत बजाज को सिल्वर भारतीय जिम्नास्टिक्स को एशियाई स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। हर्षित दामोदरन ने एशियाई आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के जूनियर मेंस वॉल्ट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अक्षत बजाज ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को पहली बार इस इवेंट में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल मिले हैं। यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम ने जूनियर पुरुष टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लगातार दो पदकों ने भारतीय जूनियर जिम्नास्टिक्स की बढ़ती ताकत का संकेत दिया है। हर्षित ने फाइनल में 13.649 अंक हासिल किए। पहले वॉल्ट हैंडस्प्रिंग फ्रंट डबल ट्विस्ट पर उन्हें 13.866 अंक मिले, जबकि दूसरे प्रयास में त्सुकाहारा 720 के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। अक्षत बजाज ने त्सुकाहारा 720 और युर्चेंको 720 वॉल्ट के साथ 13.433 का औसत स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान के बेकजाद बख्तियारोव को कांस्य पदक मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैवलिन थ्रो छोड़ रग्बी में चमकीं अमनदीप कौर:ऑक्शन में 11 घंटे नहीं चुनी गईं, फिर बनीं बेस्ट प्लेयर; लक्ष्य भारत को गोल्ड जिताना
    Next Article
    केप वर्डे ने फीफा वर्ल्ड कप में किया कमाल, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से होगा सामना

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment