Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पार्क मिंडा ने 6000 से अधिक दिव्यांगों कोलगाए कृत्रिम अंग:नोएडा में 8 दिवसीय सशक्तिकरण मेगा कैंप का आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय दिव्यांग सशक्तिकरण मेगा कैंप में 6000 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाए गए। यह शिविर नोएडा के सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में संपन्न हुआ, जिसने उत्तर प्रदेश की 'शो विंडो' कहे जाने वाले इस शहर में दिव्यांगों को नया सहारा प्रदान किया। फाउंडेशन वर्ष 2015 से लगातार दिव्यांग सशक्तिकरण शिविरों का आयोजन कर रहा है। इन शिविरों में अब तक देश भर से आए 38,000 से अधिक दिव्यांगजनों को सशक्त बनाया जा चुका है। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है। स्पार्क मिंडा को वर्ष 2024 में राष्ट्रपति द्वारा 'बेस्ट एम्प्लॉयर फॉर पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। शिविर के समापन पर स्पार्क मिंडा के चेयरमैन अशोक मिंडा और चेयरपर्सन सारिका मिंडा मौजूद रहीं। सारिका मिंडा ने बताया कि फाउंडेशन ने वर्ष 2030 तक 50,000 से अधिक दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘परिवर्तन’ से 2 किशोरियों को मिली किट:आर्थिक रूप से कमजोर घरों की 49 लड़कियां आत्मनिर्भर बनीं
    Next Article
    शिक्षा विभाग ने 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया:सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम, राज्य मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment