Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंपल स्किनकेयर और सही डाइट रखेगी स्किन को हाइड्रेटेड:मेरठ में त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताए धूप से स्किन को बचाने के उपाय

    3 hours ago

    2

    0

    गर्मी का असर अब लोगों की स्किन पर साफ दिखने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण सनबर्न, टैनिंग, पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। IVA Derm Skin Care Clinic की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता चिकारा के अनुसार, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, स्किन सबसे पहले रिएक्ट करती है। इस मौसम में टैनिंग, पिंपल्स, डर्मेटाइटिस, ज्यादा पसीना और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पसीना और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यही आगे चलकर एक्ने (पिंपल्स) का कारण बनता है। कैसे करें बचाव: डॉ. अंकिता चिकारा ने बताया कि इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखना जरूरी है - उन्होंने कहा कि स्किनकेयर को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। सिंपल रूटीन और नियमितता (कंसिस्टेंसी) से ही स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपकी स्किन को कई समस्याओं से बचा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिन में धूप ने तपाया...शाम को हवाओं ने दी राहत:24 घंटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ा, चार व पांच मई को होगी बारिश
    Next Article
    IPL Points Table: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मारी छलांग, टॉप-4 में अभी भी इन टीमों का कब्जा बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment