Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद आदित्य यादव बोले- नोएडा आंदोलन सरकार की विफलता:कहा- श्रमिकों का आर्थिक शोषण हुआ, ₹10,000 परिवार नहीं चलता

    5 hours ago

    2

    0

    संभल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नोएडा में चल रहे श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि यह आंदोलन सरकार की विफलता का परिणाम है और श्रमिकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। सांसद यादव ने सरकारी सेवाओं के निजीकरण और श्रमिकों के आर्थिक शोषण पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों और सेवाओं को निजी क्षेत्र को सौंपने से श्रमिकों का शोषण बढ़ रहा है। कंपनियों द्वारा ₹20,000 वेतन दिए जाने के बावजूद श्रमिकों को केवल ₹10,000 ही मिल रहे हैं। आदित्य यादव ने बढ़ती महंगाई, विशेषकर सिलेंडर के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए कहा कि ₹10,000 में परिवार पालना असंभव है। उन्होंने सरकार से इन श्रमिकों की बात सुनने और उनकी माँगें पूरी करने की अपील की। मंत्री अनिल राजभर द्वारा इस प्रदर्शन में विपक्ष की साज़िश होने के दावे पर सांसद यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि शासन, प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग भाजपा सरकार के पास होने के बावजूद विपक्ष इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर पा रहा है, तो यह सरकार और उसके खुफिया विभाग की विफलता है। सांसद आदित्य यादव ने मंगलवार को जनपद संभल की तहसील गुन्नौर क्षेत्र की नगर पंचायत गंवा, बबराला एवं गुन्नौर में आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को सभी से अपने जीवन में अपनाने की अपील की। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी में समाजवादी पार्टी के विधायकों के शामिल होने के सवाल पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर अपनी बात रख दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने शीर्ष नेतृत्व की बात का सम्मान करते हैं और उनके बयान के बाद कुछ भी कहना उचित नहीं समझते हैं। इस अवसर पर सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, विधायक पुत्र अखिलेश यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फसल कटाई विवाद में मारपीट, हवाई फायरिंग:सुलतानपुर में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    कोई शहरी बाबू… जब आशा भोसले के साथ मुमताज ने अपने आइकॉनिक सॉन्ग पर लगाए थे ठुमके, सिंगर की मौत के बाद वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment