Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेताओं पर पथराव, गांव में घुसने से रोका:गाजीपुर में ग्रामीण और नेता आमने-सामने आए, पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे नेता

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और गांववालों के बीच जमकर पत्थर चले। सपा का प्रतिनिधिमंडल एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था, लेकिन गांववालों ने उन्हें गांव के बाहर रोक दिया। इस दौरान हुए झगड़े के बाद पत्थरबाजी हुई। दरअसल, 15 अप्रैल को 16 साल की लड़की निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। पुलिस की जांच में यह मामला हत्या का निकला। इसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। निशा की मौत के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल था। इसी बीच, बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव जा पहुंचा। गांववालों के रोकने पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता गांववालों ने जब सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका, तो वे लोग वहीं धरने पर बैठ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले जुबानी बहस शुरू हुई। धीरे-धीरे मामला बिगड़ने लगा और पत्थरबाजी होने लगी। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, जंगीपुर से सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, रीना यादव और बिंदुबाला बिंद घायल हो गए। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सोना-चांदी कारोबारी ने सुसाइड किया:बहू से चल रहा था दहेज का केस, पेशी के दिन मारी गोली
    Next Article
    World IP Day पर मेरठ में जीआई टैग जागरूकता कार्यक्रम:क्लस्टर के जीआई रजिस्ट्रेशन और फायदे बताए, 60 कारीगर-बुनकरों ने पूछे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment