Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने भगवान राम-उनकी मां काे अपशब्द कहे:लखनऊ में हिंदू संगठन सदस्य बोले- FIR दर्ज हो, हजरतगंज थाने में शिकायत दी

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान राम और उनकी मां पर बेहद अभद्र टिप्पणी की। कहा- जब तक राजनीतिक ताकत हमारे हाथ में नहीं होगी, तब तक दुख-कठिनाइयां हनुमान चालीसा से खत्म नहीं होगी। महावीर जब नाम सुनावै, रोग-दोष जाके निकट न आवै…ये सब केवल बेवकूफ बनाने का तरीका है। इसके बाद सियासी बवाल मचा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- इसका जवाब जनता देगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सपा नेता को घटिया और गंदा आदमी कहा। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इसे सपा की साजिश करार दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। लखनऊ में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चतुर्वेदी ने कहा- पहले भी कुछ नेताओं द्वारा भगवान श्रीराम और धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवादित बयान दिए जाते रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला… हरपालपुर थाना क्षेत्र में 27 मार्च को सपा के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि एक सार्वजनिक सभा के दौरान सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की है। उन्होंने वाल्मीकि रामायण का संदर्भ देते हुए भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और भीड़ को भड़काने का प्रयास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। सपा नेता यदुनंदन लाल ने क्या कहा था... अश्व माने घोड़ा, मेध यानी काटना। अंत में घोड़े की बोटी काट-काटकर यज्ञ में आहुति दी जाती थी। इससे इसका नाम अश्वमेध यज्ञ था। आज धर्म के नाम पर ... बनाया जा रहा है। जब तक हम इस अंधविश्वास और आडंबर में फंसे रहेंगे, हम कभी आगे बढ़ने वाले नहीं हैं। अब पढ़िए नेताओं के बयान… यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- जनता देगी जवाब उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा- मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा, इसका जवाब जनता देगी। और उसे उसके सही स्थान पर पहुंचा देगी। इस्लाम और कुरान पर कमेंट करके दिखाएं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा- यह सपा की सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ साजिश है। वो केवल मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण, तुष्टिकरण, संतुष्टिकरण के लिए ऐसा करते हैं। वाल्मीकि जी की रचना पर किसी ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की। आज सपा का प्रदेश जनरल सेक्रेटरी इतना विद्वान हो गया है कि महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास जी से भी ज्ञानी है। प्रदेश जनरल सेक्रेटरी को इतना ही शौक है, तो इस्लाम और कुरान शरीफ पर कमेंट करके दिखाएं। उन्हें पता चल जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सपा की सोच उजागर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा- इस घटिया और गंदे आदमी के लिए में यही कहना चाहूंगी कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। सपा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही है। वहीं उनके वरिष्ठ पदाधिकारी इस तरह सार्वजनिक रूप से घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उस पार्टी के नेताओं की मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं। कोई उससे पूछे कि अगर भगवान राम के बारे में ऐसे बोल रहा है तो वो खुद किसकी औलाद है। यह बेहद शर्मनाक है। इसके शब्दों पर भी सजा इसे मिलनी चाहिए। ये व्यक्ति समाज में रहने लायक नहीं है। अखिलेश यादव को चाहिए कि वे ऐसे नेता को तुरंत पार्टी से बाहर करें। उनका बयान सुनकर शर्म आ रही हरदोई के सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। यदुनंदन लाल वर्मा ने इस तरीके से हिंदू देवी-देवताओं पर एक अनर्गल बयान दिया है, जिसकी समाजवादी पार्टी निंदा करती है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिख चुके हैं। उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। इस तरह का बयान सुनकर बड़ी शर्म आ रही है, ऐसे बयान ये लोग दे रहे हैं। सीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच के बाद हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जानिए कौन हैं यदुनंदन लाल वर्मा किसान नेता रहे यदुनंदन लाल वर्मा ने 2022 चुनाव में सपा ज्वाइन की थी। इससे पहले वह बसपा में रहे हैं। बिलग्राम से निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 2009 में बीजेपी से बिलग्राम विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था। हालांकि अभी तक जीत नहीं दर्ज कर सके हैं। यदुनंदन लाल रिटायर्ड शिक्षक हैं और सपा से सवायाजपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की सगाई:रिंग पहनाकर गले लगे, 'चल प्यार करेगी...' गाने पर जमकर नाचे; VIDEO यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। संभल में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एसपी बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऋषिता मैनहट्टन में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न:लखनऊ परिसर में भक्तिमय वातावरण में हुआ समापन
    Next Article
    आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम:किसानों की बढ़ी चिंता, आर्थिक नुकसान होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment