Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता के भतीजे-भाभी के शराब ठेके सील:कफसिरप की कमाई से खोले थे ठेके, मनीलॉड्रिंग में महिलाएं हुई थी गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    देशभर में चर्चित कोडीन कफ सिरप केस में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के भतीजे वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्तियों पर एक्शन भी शुरू हो गया है। पुलिस ने प्रदीप के भतीजे वैभव की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और मां समेत पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अब इनकी संपत्तियों पर सीलिंग शुरू कर दी है। सपा नेता की भाभी और भतीजे की पत्नी के नाम से खोले गए शराब ठेकों पर शनिवार शाम पुलिस ने ताले डलवा दिए। अवैध कमाई से लिए गए शराब ठेकों के लाइसेंस भी निरस्त कराए जा रहे हैं, सभी दुकानों पर आबकारी के अधिकारी और कोतवाली के एसीपी ने सील लगवाकर पुलिस की सुरक्षा में दे दिए हैं। शनिवार रात पुलिस फोर्स के साथ जिला अबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला और एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह इस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ आदमपुर के कज्जाकपुरा इलाके में पहुंचे। एसीपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह समेत भारी पुलिस बल ने शराब ठेके को घेर लिया। आबकारी अफसरों ने फोर्स की मौजूदगी में अंग्रेजी शराब की दुकान को सील करते हुए पूरे हिसाब रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। इस दुकान का लाइसेंस ऊषा देवी के नाम पर बनवाया गया था, जिसकी कमाई परोक्ष रूप से कफसिरप माफिया शुभम जायसवाल को जाती थी। इस परिवार की महिलाओं को पिछले दिनों पुलिस ने मनी लांड्रिंग में संलिप्त पाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इन महिलाओं के नाम पर कोडीन कफ सिरप से आनी वाली कमाई से शराब ठेके खोले गए थे। कोतवाली पुलिस ने वैभव जायसवाल की मां, पत्नी सहित पांच महिलाओं को पकड़ा था। इस परिवार की महिलाओं को पिछले दिनों पुलिस ने मनी लांड्रिंग में संलिप्त पाया था। बता दें कि इससे पहले प्रदीप जायसवाल का फोटो कफसिरप माफिया शुभम जायसवाल के साथ भी सामने आया था, तब से उसके पूरे परिवार और रिश्तेदार पुलिस की रडार पर हैं। वहीं सपा नेता के कई रिश्तेदार भी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। केस में पहली बार महिलाओं की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कफ सीरप माफिया शुभम जायसवाल की चार दुकानों पर पुलिस, प्रशानिक अफसरों और आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की है। खोजवा, लहरतारा, परेड कोठी और कज्जाकपुरा के अंग्रेजी बियर और ठंडी शराब की दुकानें सील की गई हैं। शुभम के खिलाफ जारी हो चुका रेड कार्नर नोटिस वाराणसी समेत देश-विदेश में नशीली दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने दो पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके बाद उसे बनारस लाने का रास्ता साफ हो गया है। शुभम की गवाही से ही कफसिरप केस में माफिया, सपा और भाजपा नेताओं, हिंदूवादी संगठनों समेत अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होगा। बता दें कि पिछले दिनों ही शहर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में मुख्य सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल समेत 18 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 39,000 पन्नों का विशालकाय आरोप पत्र (चार्जशीट) तैयार किया था। जिसे कल ही पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया, VIDEO:मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मची; पुलिस ने तत्काल सीपीआर दिया
    Next Article
    हापुड़ में बाइक डिवाइडर से टकराई:उपैड़ा फ्लाईओवर पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment