Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने ललई यादव के परिवार को 2 लाख दिए:दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला था, प्रतिनिधिमंडल गांव में परिवार से मिला

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर गांव में दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए गए ललई यादव के परिवार से समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पार्टी ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित किया गया था। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में इसमें मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मल्हनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी और युवा नेता धीरज बिंद शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार को अखिलेश यादव की ओर से 2 लाख रुपये का चेक सौंपा। आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक लकी यादव और पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है। राकेश मौर्य ने यह भी उल्लेख किया कि हर पीड़ित 'पीडीए समाज' का सदस्य है। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, मनोज कुमार मौर्य, क्षेत्रीय सभासद कृष्णा यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अशोक यादव एसपीओ और प्रिंस यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुलरा बंजारा की दो छात्राओं का सर्वोदय विद्यालय में चयन:कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता
    Next Article
    नैमिषारण्य में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब:मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन, राम जन्मोत्सव और कन्या पूजन को उमड़े श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment