Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैमिषारण्य में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब:मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन, राम जन्मोत्सव और कन्या पूजन को उमड़े श्रद्धालु

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की तीर्थ नगरी में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर सुप्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आदि शक्ति मां ललिता देवी के दरबार में सुबह की पहली किरण के साथ ही जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर में पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने विधि-विधान से मां की आरती कर 56 भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं रामनवमी के पावन अवसर पर हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यास गद्दी और राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। हनुमान गढ़ी के महंत बजरंग दास जी ने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजन, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बटुक ब्राह्मणों और कन्याओं को भोजन कराया गया। मां ललिता देवी मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व देखते हुए भक्तों ने कन्याओं के पैर पखारकर उन्हें माता का स्वरूप मानते हुए भोजन कराया। प्रसाद के रूप में दही-जलेबी, लड्डू-पेड़ा और फल वितरित किए गए। ललिता आश्रम और कालीपीठ मंदिर में भी कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने दान-दक्षिणा देकर व्रत पूर्ण किया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन मिल सके। देर शाम तक नैमिषारण्य में श्रद्धा और सेवा का यह अनुपम दृश्य बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने ललई यादव के परिवार को 2 लाख दिए:दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला था, प्रतिनिधिमंडल गांव में परिवार से मिला
    Next Article
    बिलासपुर में रामनवमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली:मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया, शहर जयकारों से गूंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment