Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा मनाएगी सेक्टर स्तर पर अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष ने बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की कही बात

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी की फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती सेक्टर स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर, उन निष्क्रिय पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी से पदमुक्त कर दिया गया जो लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने सेक्टर में जयंती कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव काफी सख्त दिखे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी भी नेता या कार्यकर्ता ने पार्टी के किसी अन्य सदस्य के खिलाफ कोई बयान दिया या कुछ भी लिखा, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक सभा सांची लाल कठेरिया, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, नगर सचिव शमशाबाद सत्यभान, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, नगर अध्यक्ष नवाबगंज अश्वनी यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव, राम सिंह यादव, बीपी सिंह चौहान, सभासद विजय अनुरागी, राष्ट्रीय सचिव सयुस समरदीप सिंह, प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर नरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, जिला सचिव विनीत परमार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद चांद खां, अशोक अंबेडकर, चक्र सिंह यादव, मुन्ना यादव एडवोकेट, हरीश कुमार यादव पूर्व चेयरमैन मोहम्मदाबाद, सर्वेश अंबेडकर पूर्व प्रत्याशी कायमगंज, डॉ0 जेपी सिंह वर्मा, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद कठेरिया, जिला अध्यक्ष महिला सभा सुलक्षणा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर उदय प्रताप सिंह भोला यादव, कायमगंज विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, शैलेश कुमार अवस्थी, जिला सचिव बीके गंगवार, आशुतोष अवस्थी, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    बाबागंज सीट पर कौन मजबूत, विधायक विनोद या कोई और:सपा से रमेश सरोज या गिरीश पासी? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment