Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा मनाएगी निषादराज, अंबेडकर जयंती:जौनपुर में जिलाध्यक्ष ने की घोषणा, भव्य समारोहों की रूपरेखा तय की

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने घोषणा की है कि पार्टी भगवान निषादराज और बोधिसत्व, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप से मनाएगी। यह निर्णय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, भगवान निषादराज की जयंती हर विधानसभा में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इसी तरह, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी पूरे जनपद में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि सभी विधानसभा अध्यक्ष आगामी 10 अप्रैल को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसकी गहन समीक्षा करेंगे। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे अवगत कराने का काम किया जाएगा। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, सुरेश यादव और गामा सोनकर सहित कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, दिनेश यादव फौजी, दीपक यादव पप्पू, लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ. सुजीत पटेल, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, सोनी सेठ, मोहम्मद जाहिद, रामकेश बिंद, रेनू सोनकर, आजाद यादव, सुभाष बघेल, रंजीत सोनकर, अमित गौतम, महेंद्र यादव, अंबिका प्रसाद, शशि प्रकाश, सुरेश यादव, भूपेश पाण्डेय, राजेश झल्लूराम पटेल, राहुल त्रिपाठी, जयप्रकाश प्रिंसू, अजय मौर्य, जमीर हसन और अफरोज हुसैनी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया, जिन्होंने सदन को एजेंडे से अवगत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती डीएम-एसपी ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण:समय पर रिफिल, पारदर्शी वितरण के दिए निर्देश; अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    प्रयागराज मंडल का रिकॉर्ड प्रदर्शन: 7.9 मिलियन टन लोडिंग:2025-26 में 80 % ट्रेनों की समयपालनता, अनलोडिंग में भी वृद्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment