Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती:जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम ,समाज सुधार के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रख्यात समाज सुधारक और महान लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने महात्मा फुले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और सुधारवादी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है और हमें उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला महासचिव योगेंद्र सोल्दा, नदीम चौहान, अनीता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर संदीप यादव, अजय अधाना, एहतेशाम इलाही, ओमप्रकाश खटीक, सुभाष यादव, आशीष प्रजापति, डॉ. मोहसीन, हरप्रीत अहूजा, अनुज मावी, सुशांत, मास्टर डालचंद, महेंद्र सिंह यादव, दीपक ढिलौर, निजामुद्दीन, अंकुर त्यागी, अमित गुर्जर, धनीराम गौतम सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय ज्ञान परंपरा व संस्कृति समझने आएगा रूसी प्रतिनिधिमंडल:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में टीम करेगी भ्रमण, 16 दिन भारत में रहेगी यह टीम
    Next Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:नसीम सोलंकी के परिवार से मुलाकात की, बोले-चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली; SIR धोखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment