Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा का स्टिकर लगा खाना बांटने पर भड़के भाजपाई:मेरठ में दुकानों की सीलिंग के विरोध में बाजार बंद, किन्नर रो पड़ी

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट की सीलिंग-ध्वस्तीकरण के विरोध में पूरे शहर के बाजार बंद हैं। सेंट्रल मार्केट के सामने 1000 से ज्यादा व्यापारी धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सीलिंग से रोजगार छिन गया है। रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी बीच किन्नर समुदाय भी व्यापारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान किन्नर शिवानी भावुक होकर रो पड़ीं। कहा- मैं व्यापारियों का दर्द समझ सकती हूं। ऊपरवाले से यही दुआ करती हूं कि व्यापारियों को उनका सब कुछ वापस मिल जाए। अगर व्यापारी खुश नहीं रहेंगे, तो किन्नर समाज भी खुश नहीं रह सकता। इधर, सेंट्रल मार्केट में खाने के पैकेट को लेकर विवाद हो गया। धरना दे रहे व्यापारियों को सपा का स्टिकर लगाकर खाने के पैकेट बांटे गए। यह देखकर भाजपाई नाराज हो गए और खाने के पैकेट वापस कर दिए। कहा- यहां राजनीति हो रही है। व्यापारी खाने के लिए नहीं मर रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी व्यापारियों के समर्थन का ऐलान किया है। IMA से जुड़े 1200 डॉक्टरों ने सुबह 9 से रात 9 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट में 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया था। बुधवार (8 अप्रैल) सुबह आवास विकास परिषद की 7 टीमों ने सुधा हॉस्पिटल से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की थी। शाम तक सभी 44 दुकानें सील कर दी गई थीं। इस दौरान एक व्यापारी बेहोश भी हो गया था। अब मार्केट को ध्वस्त करने की कार्रवाई होनी है। तस्वीरें देखिए… 3 पॉइंट में पूरा मामला समझ लीजिए- व्यापारियों के धरने के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में टूरिस्ट बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:पहिए के नीचे दबे यात्री चिल्लाए, महाराष्ट्र से 50 लोग काशी घूमने आए थे
    Next Article
    छात्रा को पकड़कर खींचा, बाइक पर बैठाने लगा:फतेहपुर में बीच सड़क छेड़खानी की, विरोध पर बोला- मेरी गर्लफ्रेंड है, दूर रहो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment