Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा को पकड़कर खींचा, बाइक पर बैठाने लगा:फतेहपुर में बीच सड़क छेड़खानी की, विरोध पर बोला- मेरी गर्लफ्रेंड है, दूर रहो

    12 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में मंगलवार शाम 20 साल के एक लड़के ने बीच सड़क 18 साल की छात्रा से छेड़खानी की। उसने छात्रा को जबरन रोक लिया और उसका बैग खींचकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की जिद करता रहा। लड़की लगातार उससे छोड़ने के लिए कहती रही, लेकिन वह नहीं माना। मौके पर हंगामा होता देख आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। यह देख आरोपी भड़क गया। उसने लोगों को धमकाया और वीडियो बनाने से मना किया। कहा- ये मेरी गर्लफ्रेंड है। यह हमारा पर्सनल मैटर है। दूर रहो। लोगों ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। घटना आबूनगर पुलिस चौकी से 300 मीटर दूर की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का है। मंगलवार शाम एक लड़का स्प्लेंडर बाइक से वहां पहुंचा। कुछ ही देर में वह लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। वह लड़की को घसीटते हुए बाइक के पास लाया और उसे बैठाने की जिद करने लगा। लड़की लगातार मना करती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उसने लड़की का बैग पकड़ लिया और खींचने लगा। लड़की बैग छुड़ाने की कोशिश करती रही। छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का बैग घसीटता रहा। चौराहे पर काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। पुलिस बुलाने की धमकी पर भागा आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध किया तो लड़का उन्हें धमकाने लगा। जब भीड़ में मौजूद लोगों ने डायल 100 पर पुलिस बुलाने की बात कही, तो वह मौके से भाग गया। इसके बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। लड़की बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। घटना स्थल से उसका घर करीब 3 किलोमीटर दूर है। आरोपी की पहचान अमन सैयद उर्फ जॉर्डन के रूप में हुई है। वह उत्तरी खेलदार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अपना बिजनेस करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां और एक बहन हैं। पुलिस ने खुद दर्ज किया केस घटना के बाद लड़की के घरवाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए और उन्होंने कोई तहरीर भी नहीं दी। हालांकि, मामला सोशल मीडिया पर पहुंच गया। लोगों ने एक्स पर सीएम को टैग कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद मुकदमा दर्ज कराया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आबूनगर इलाके में मंगलवार शाम करीब 5 बजे अमन सैय्यद उर्फ जार्डन ने सरेआम एक लड़की का रास्ता रोका। वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था और अश्लील हरकतें करते हुए उसे खींचकर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 75, 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ---------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… यह खबर भी पढ़ें………… माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, बीच-बाजार गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का स्टिकर लगा खाना बांटने पर भड़के भाजपाई:मेरठ में दुकानों की सीलिंग के विरोध में बाजार बंद, किन्नर रो पड़ी
    Next Article
    मैनपुरी में बहन ने प्रेमी से करवाई भाई की हत्या:कमरे में रंगेहाथ पकड़ा था, बेटे ने खोला राज; पति पुणे में IT कंपनी में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment